Virat Kohli: भारत के दिग्गज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. जिससे फैन्स निराश हैं. लेकिन इसके बाद अब एक ओर खबर ने फैन्स का माथा ठनका दिया है. कोहली के बारे में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह कहा गया है कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं तो वहीं, दूसरी ओर रिपोर्ट में कहा गया है कि इस चोट के कारण वह कम से कम 6 हफ्ते तक टीम से बाहर रह सकते हैं. ऐसे में हो सकता है कि वह इंग्लैंड में होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में न खेल पाएं, जो 14 जुलाई को बर्मिंघम में शुरू होना है.
क्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं विराट कोहली ?
रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है जिसमें एक सूत्र ने बताया है कि,"कोहली ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से चोट को लेकर फोन पर सलाह ली, जिन्होंने उनके MRI स्कैन की जांच की है. जांच के बाद यह बात सामने आई है कि उन्हें मांसपेशी फटने की चोट लगी है।. इस चोट के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है. इसे ठीक होने में लगभग 6 हफ्ते लगेंगे, जिसमें बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन भी शामिल होगा.
रोहित शर्मा का होगा फिटनेस टेस्ट
दूसरी ओर रोहित शर्मा का भी फिटनेस टेस्ट किया जाएगा. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए रोहित शर्मा के 8 जून को बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने की उम्मीद जताई गई है. रोहित को सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह से फिटनेस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगा.बता दें कि रोहित शर्मा को भी आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में भी चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे.
कोहली की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकता है मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के न खेलने से उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. गायकवाड़ को पहले भारत A टीम में शामिल किया गया था, जब आईपीएल के दौरान रियान पराग घायल हो गए थे और चयन समिति ने उनका नाम टीम में जोड़ा था.औपचारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: साई सुदर्शन इन, पडिक्कल आउट...भारतीय प्लेइंग 11 को लेकर ऐसा बन रहा समीकरण, गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं