बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया. इस टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है, जबकि कइयों को बाहर किया गया है. सबसे चौंकाने वाला नाम अमित मालवीय का रहा, जो 2015 से बीजेपी की आईटी सेल की कमान संभाल रहे थे. उनकी जगह अब दीपक महस्के को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी को भी जगह मिली है. स्मृति ईरानी को राष्टीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.
नई टीम में कौन आया, कौन बाहर हुआ?
राष्ट्रीय महासचिव
- अरुण सिंह की जगह हरीश द्विवेदी.
- राधा मोहन दास अग्रवाल की जगह स्मृति ईरानी.
- तरुण चुग की जगह सतीश पूनिया.
- दुष्यंत गौतम की जगह गजेंद्र पटेल.
- दो पद खाली थे, जिनकी जगह बिप्लब देव और संजय भाटिया को शामिल किया गया है.
युवा मोर्चा
- तेजस्वी सूर्या की जगह डॉ. हेमंत जोशी.
सोशल मीडिया सेल
- अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के.
कोषाध्यक्ष
- राजेश अग्रवाल की जगह पीयूष गोयल.
यह भी पढ़ेंः ब्राह्मण, महिला, मुस्लिम... नितीन नवीन की नई टीम में उत्तर प्रदेश से किन्हें मिली जगह?
महिला मोर्चा अध्यक्ष
- वनथी श्रीनिवासन की जगह रूप कुमारी चौधरी.
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
- के. लक्ष्मण की जगह अमरपाल मौर्य.
किसान मोर्चा अध्यक्ष
- राजकुमार चहर की जगह बंसीलाल गुर्जर.
एससी मोर्चा
- लाल सिंह आर्य की जगह शिवेश कुमार राम.
एसटी मोर्चा
- समीर ओरांव की जगह मंगलम रावत.
अल्पसंख्यक मोर्चा
- जमाल सिद्दिकी की जगह कुंवर बासित अली.
नई टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई
बीजेपी की नई टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, 'भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है.'
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 17, 2026
वहीं, नितिन नवीन ने अपने सोशल X पर पोस्ट में कहा, 'भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी.'
यह भी पढ़ेंः जानें कौन हैं दीपक महस्के जो होंगे बीजेपी के नए आईटी सेल हेड, अमित मालवीय की लेंगे जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं