Next CM of Chhattisgarh: बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्य में मुख्यमंत्री की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं, जहां पार्टी हाल ही में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई है. पर्यवेक्षक -दुष्यंत गौतम, सर्बानंद सोनोवाल, और अरुण मुंडा - राज्य की राजधानी रायपुर में हैं, उनके साथ राज्य बीजेपी प्रमुख अरुण साव और राज्य प्रभारी ओम माथुर भी हैं.
जल्द खत्म हो सकता है सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस
बीजेपी उन तीन राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए तीन मुख्यमंत्रियों को चुनने के लिए हाई लेवल पर बैठकें कर रही है, जहां उसने हाल ही में चुनाव जीते हैं.बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर कई नेता मिलने आ रहे हैं. बीजेपी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की एक अहम बैठक भी रविवार को होने की संभावना है, जिसके बाद आखिरकार शीर्ष पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो सकता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'फैसले का इंतजार कर रहे हैं'
समाचार एजेंसी पीटीआई से माथुर ने कहा, "हमारी पार्टी के पर्यवेक्षक आ रहे हैं और हम (आज की बैठक में) उनके द्वारा लिए गए फैसले का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नियुक्त करने का कोई "फॉर्मूला" नहीं है. बीजेपी के संसदीय बोर्ड द्वारा निर्धारित एक प्रणाली है जिसका पालन किया जाएगा."
BJP ने जीती हैं 54 सीटें
छत्तीसगढ़ में BJP ने 90 में से 54 सीटें और कांग्रेस ने 35 सीटें जीतीं हैं. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही. अटकलें तेज हैं कि अगर बीजेपी 2003 से 2018 तक तीन बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को नहीं चुनती है तो वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या आदिवासी मुख्यमंत्री का चयन कर सकती है.
आदिवासी समुदाय से विष्णु देव, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, लता उसेंडी और गोमती साय को दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. साव, जिन्होंने विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था और ओपी चौधरी, दोनों ओबीसी समुदाय से हैं, संभावित उम्मीदवारों में से हैं.
छत्तीसगढ़ में जो भी मुख्यमंत्री चुना जाएगा उसकी अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के अभियान में बड़ी भूमिका होगी. बीजेपी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में इस राज्य से कांग्रेस का सफाया करना है. साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने राज्य की कुल 11 सीटों में से 9 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलीं.
ये भी पढ़ें- कनाडा में बैठकर राजस्थान में करणी सेना प्रमुख की हत्या की आखिर कैसे रची गई साजिश
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को MP के शख्स ने दी हत्या की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं