संसद में अनुच्छेद 370 पर अपने जोशीले भाषण से चर्चा में आए लद्दाख से बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल का मानना है कि कांग्रेस के शासन में इस क्षेत्र को रक्षा नीतियों में उचित तवज्जो नहीं दी गई और इसीलिए 'चीन ने डेमचोक सेक्टर तक इसके इलाके पर कब्जा कर लिया है.' पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए नामग्याल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने शत्रुतापूर्ण स्थितियों में 'तुष्टीकरण' की नीति का पालन कर कश्मीर को बर्बाद कर दिया और लद्दाख को भी इससे काफी नुकसान पहुंचा. नामग्याल ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, 'पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने ‘फॉरवर्ड पॉलिसी' अपनाई जिसमें कहा गया कि हमें एक-एक इंच चीन की ओर बढ़ना चाहिए. इसके कार्यान्वयन के दौरान यह ‘बैकवर्ड पॉलिसी' बन गई. चीनी सेना लगातार हमारे क्षेत्र में घुसपैठ करती चली गई और हम लगातार पीछे हटते चले गए.'
CBI ने कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और मोजर बेयर के कई डायरेक्टरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
34 वर्षीय सांसद ने कहा, 'यही वजह है कि अक्साई चिन पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान डेमचोक 'नाला' तक पहुंच गए क्योंकि लद्दाख को कांग्रेस के 55 साल के शासन में रक्षा नीतियों में उचित तवज्जो नहीं मिली.'गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में चीन और भारत की सेनाओं के बीच तब गतिरोध पैदा हो गया था जब डेमचोक के पास भारत द्वारा अपने क्षेत्र में किए जा रहे 'नाला' या नहर निर्माण पर चीनी सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) ने आपत्ति जताई थी.
हिमाचल में आफत की बारिश: 18 की मौत, सोमवार को भी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
यह पूछे जाने पर कि लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश बनने से रक्षा के परिप्रेक्ष्य से कैसे चीजें बदलेंगी, इस पर नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र को अब अपनी उचित महत्ता मिलेगी. बीजेपी के सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली की एनडीए की पिछली सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा घोषित की गई पुनर्वास परियोजना के क्रियान्वयन से सीमा पर गांवों से पलायन खत्म होगा. उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में इन इलाकों में सड़कों, संपर्क, स्कूल और अस्पताल समेत शहर जैसी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी तो सीमाएं सुरक्षित बन जाएंगी.'
जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर एक पखवाड़े पहले लोकसभा में अपने भाषण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से तारीफ बटोरने वाले नामग्याल ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर गलती की थी. उन्होंने कहा, 'जब भी कश्मीर में हालात बिगड़े तो उसने (कांग्रेस) तुष्टीकरण की नीति अपनायी. वह कभी इससे सख्ती से नहीं निपटी.'
लद्दाख के सांसद ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद कश्मीर की स्थिति को लेकर केंद्र पर हमला करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि उनके जैसा व्यक्ति 'अपनी कुर्सी बचाने के लिए' कुछ भी कह सकता है. नामग्याल ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया लेकिन वह इतना साहसी कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पायी. अब वे इसे बेवकूफी बता रहे हैं. वह क्या कहते हैं, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.' नामग्याल ने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि लद्दाख में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां संभावनाओं को अभी तक तलाशा नहीं गया है और वहां निवेश से रोजगार पैदा होगा. सांसद ने पूछा, 'क्या हमें सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए निवेश नहीं लाना चाहिए.' उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुत से लोग तैयार होंगे.
Video: संसद में लद्दाख के BJP सांसद का जोरदार भाषण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं