- राम माधव ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- बीजेपी के महासचिव रह चुके हैं राम माधव
- राहुल गांधी ने सरकार को बताया अहंकारी
तेलंगाना बीजेपी के नेता राम माधव (Ram Madhav) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक ट्वीट को लेकर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार सीमा पर चीन को रोक रही है और दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों से कह रही है कि सामने आएं और मुद्दों पर बात करें. सरकार सही तरीके से देश चला रही है और राहुल गांधी को इसे समझना चाहिए.'
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव राहुल गांधी के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने लिखा था, 'सरकार का काम था चीन को सीमा पर रोकना, ना कि सत्याग्रही अन्नदाताओं को दिल्ली बॉर्डर पर. मोदी सरकार- अयोग्यता और अहंकार.'
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
तमिलनाडु में राहुल गांधी ने किया चुनाव अभियान का आगाज, PM मोदी पर जमकर साधा निशाना
कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी किसान आंदोलन व देश के अन्य मुद्दों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. रविवार को उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर ट्वीट किया, 'मोदी जी ने GDP यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है. जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त.'
बताते चलें कि किसान आंदोलन का आज (सोमवार) 61वां दिन है. नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पंजाब समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं. किसानों ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) बुलाई है. दिल्ली पुलिस ने रविवार को रैली को मंजूरी दे दी. किसानों का दावा है कि रैली में लाखों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल होंगे.
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : किसान और सरकार आमने-सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं