विज्ञापन

बीजेपी ने विनोद तावड़े का यूपी प्रभारी बनाया, पंजाब में सतीश पुनिया और गुजरात में तरुण चुघ

UP BJP incharge List: बीजेपी ने विनोद तावड़े का उत्तर प्रदेश का प्रभारी घोषित किया है. जबकि पंजाब में सतीश पुनिया और गुजरात में तरुण चुघ को ये जिम्मेदारी दी गई है.

बीजेपी ने विनोद तावड़े का यूपी प्रभारी बनाया, पंजाब में सतीश पुनिया और गुजरात में तरुण चुघ
UP BJP Incharge
NDTV
नई दिल्ली:

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम की घोषणा के बाद मंगलवार को राज्य के संगठन प्रभारियों का ऐलान किया गया. बीजेपी ने यूपी का प्रभार विनोद तावड़े को दिया है. पंजाब में सतीश पुनियाऔर गुजरात में तरुण चुघ को जिम्मेदारी दी गई है. इन तीनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जगदीश पटेल को यूपी बीजेपी का सह प्रभारी बनाया गया है. जगदीश ईश्वरभाई पाई को भी उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन का सह प्रभारी बनाया है. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा 10 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है और तीसरी बार हैट्रिक बनाने की तैयारी में है. वहीं गुजरात में भाजपा करीब 4 दशकों से सत्तासीन है. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य भी है. इन तीनों ही राज्यों में बनाए गए प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद भी हैं और उनके पास गहरी संगठनात्मक क्षमता रही है. 

वहीं पंजाब में भाजपा फिर से वापसी के लिए तैयारी कर रही है. भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर फिर से अटकलें तेज हैं. पंजाब के प्रभारी बनाए गए सतीश पुनिया ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि उन्हें अभी यह जिम्मेदारी मिली है. अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ अंडर करंट दौड़ रहा है. दिल्ली में भी बीजेपी ने ऐसा बदलाव करके दिखाया था.  इससे पहले पुनिया ने हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक में बड़ी भूमिका निभाई थी. 

विनोद तावड़े मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में 20 जुलाई 1963 को हुआ था. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुरुआती दिनों में उन्हें बाल आपटे और मदनदास देवी से काफी काफी प्रभावित रहे. फिर अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी उनके प्रेरणास्रोत बने. विनोद तावड़े बिहार समेत कई राज्यों में पहले भी भाजपा प्रभारी रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - Analysis: नितिन नवीन की नई टीम 2027 के यूपी चुनाव के लिए कितनी मुफीद

ये भी पढ़ें - भाजपा में अमित मालवीय की जगह लेने वाले दीपक म्हस्के ने NDTV से बताया क्या होगा उनका एजेंडा

भाजपा की नवीन टीम

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार अपनी नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम का ऐलान किया था. 65 सदस्यीय कार्यकारिणी में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन साधा गया है. 65 सदस्यों की टीम में लगभग 51 नए चेहरे हैं, जबकि 14 पुराने चेहरों को कायम रखा गया है. टीम में कुल 12 महिला नेताओं को जगह मिली है. 73 साल की वसुंधरा राजे टीम की सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं. जबकि 35 साल के डॉ. हेमांग जोशी सबसे युवा हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए उत्तर प्रदेश से अकेले 8 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी के साथ राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया. विनोद तावड़े, सुनील बंसल, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया महासचिव पद पर बरकरार रहे.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - 13

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की संगठन में वापसी के साथ उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. तारिक मंसूर भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहेंगे.

संगठन और कोषाध्यक्ष 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बीएल संतोष बने रहेंगे. शिवप्रकाश एवं सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महामंत्री नियुक्त हैं. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल को बनाया गया है. इससे मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं बनाई हैं. अनिल बलूनी मीडिया संयोजक बने रहेंगे. आईटी, सोशल मीडिया सेल में बड़ा बदलाव करते हुए अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है.

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी
  • महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी
  • ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य
  • किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर
  • एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम
  • एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत
  • अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली
     


BJP Incharge List 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Incharge, UP BJP Incharge, Vinod Tawde, UP BJP, Nitin Navin BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com