विज्ञापन

West Bengal elections 2026: 'उठाकर पटक दूंगा'... खड़गपुर में दिलीप घोष का पुलिस पर बड़ा हमला, चुनावी मंच से दी तीखी चेतावनी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा नेताओं की भाषा लगातार तीखी होती जा रही है. खड़गपुर में एक चुनावी सभा में नेता दिलीप घोष ने पुलिस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने चुनावी मंच से कहा कि उठाकर पटक दूंगा. पढ़िए पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर श्रीतमा गुप्ता राय ये रिपोर्ट

West Bengal elections 2026: 'उठाकर पटक दूंगा'... खड़गपुर में दिलीप घोष का पुलिस पर बड़ा हमला, चुनावी मंच से दी तीखी चेतावनी
चुनावी सभा में बोलते हुए बीजेपी नेता दिलीप घोष
NDTV

Dilip Ghosh controversial statement: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. चुनावी माहौल में नेताओं की भाषा भी लगातार तीखी होती जा रही है. ताजा मामला खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष का है जिन्होंने पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा.  उन्होंने खड़गपुर टाउन थाने के आईसी (IC) को संबोधित करते हुए बेहद विस्फोटक और विवादास्पद बयान दिया, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है.

तृणमूल के साथ काम करें, नहीं तो चार तारीख को मार दी जाएगी गोली

दिलीप घोष एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया. दिलीप घोष ने मंच से पुलिस को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यहां के आईसी हमारे कार्यकर्ताओं को थाने उठाकर ले जा रहे हैं और उन पर दबाव बना रहे हैं कि तृणमूल के साथ काम करें, नहीं तो चार तारीख के बाद गोली मार दी जाएगी.

'सड़क पर उठाकर पटक दूंगा' - दिलीप घोष के तीखे बोल

पुलिस की कथित दादागिरी पर भड़कते हुए दिलीप घोष ने कहा कि तेरे बाप की गोली है क्या? कितनी गोली है तेरे पास? गोली देखी है? आवाज से ही पैंट गीली हो जाएगी. तुम दिलीप घोष को गोली दिखा रहे हो? सड़क पर पकड़कर उठाऊंगा और पटक दूंगा.

उन्होंने आगे कहा कि मैंने खड़गपुर में बड़े-बड़े गुंडों को देखा है उनकी आंख में आंख डालकर बात की है. घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल नेता गुंडा-माफियाओं की चापलूसी करके जीत हासिल करते हैंऔर आज भी उनके साथ चल रहे हैं. उन्होंने चुनौती दी कि सीना चौड़ा करके रहूंगा, देखते हैं कितनी बंदूकें हैं. यह दादागिरी हमें मत दिखाइए.

गुंडों का हिसाब होता रहेगा बराबर

दिलीप घोष ने खड़गपुर की जनता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यहां की जनता ने इसलिए जिताया था कि उन्होंने सभी गुंडों का हिसाब बराबर किया था, और आगे भी ऐसा ही हिसाब करेंगे कि कोई आंख भी मिला नहीं पाएगा. वहीं, भवानीपुर में ममता बनर्जी के जरिए पुलिस को अलर्ट करने के मुद्दे पर भी दिलीप घोष ने तंज कसा और अपनी आक्रामक प्रतिक्रिया दी.

यह भी पढ़ें: kullu News: पति को छुड़ाने थाने की छत पर चढ़ी नशे में धुत पत्नी, नीचे गिरी तो मचा हड़कंप; वायरल हुआ वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Ghosh, Kharagpur Election 2026, Dilip Ghosh Vs Police, BJP Vs TMC Bengal, Bengal Election News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com