विज्ञापन

70 लाख के सोने-चांदी के जेवर लेकर PWD कर्मचारी गायब; धमतरी में सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी, पुलिस जांच शुरू

धमतरी में PWD कर्मचारी ने सराफा व्यापारी से 70 लाख के जेवर ठगे, आरोपी फरार. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. जानिए पूरा घटनाक्रम.

70 लाख के सोने-चांदी के जेवर लेकर PWD कर्मचारी गायब; धमतरी में सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी, पुलिस जांच शुरू
धमतरी में 70 लाख की ज्वेलरी ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

Jewellery Fraud Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक PWD कर्मचारी ने सराफा व्यापारी को 70 लाख रुपये का चूना लगा दिया. शहर के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से आरोपी सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया. घटना ने व्यापारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि आरोपी ने पुराने विश्वास का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.

विश्वास जीतकर किया धोखा

जानकारी के अनुसार, जसराज जैन नामक सराफा व्यापारी की दुकान पर आरोपी हेमंत सोनी का आना-जाना था. हेमंत के पिता पहले से ही व्यापारी के यहां काम करते थे, जिससे परिवार पर भरोसा बन गया था. इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए आरोपी ने धीरे-धीरे दुकान में सक्रिय भूमिका बनानी शुरू कर दी.

ग्राहकों को दिखाने के बहाने लेता था जेवर

बताया जा रहा है कि हेमंत सोनी ग्राहकों को सोने-चांदी के जेवर दिखाने और बिक्री कराने के नाम पर दुकान का सामान ले जाता था. धीरे-धीरे व्यापारी का विश्वास इतना बढ़ गया कि वह लाखों रुपये के जेवर भी आरोपी को सौंपने लगा.

70 लाख के जेवर लेकर हुआ फरार

करीब दो महीने पहले आरोपी ने मौका पाकर 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया. घटना के बाद वह अचानक दुकान आना बंद कर दिया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा.

तलाश में जुटा व्यापारी, तब हुआ खुलासा

जब कई दिनों तक आरोपी का कोई पता नहीं चला तो व्यापारी को शक हुआ. उसने आरोपी के घर और अन्य जगहों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. तब जाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

धमतरी के सिटी कोतवाली थाने में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. इस बीच आरोपी के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

लोगों को सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे इस तरह के मामलों में सतर्क रहें और बिना जांचे-परखे किसी पर पूरी तरह भरोसा न करें. खासकर कीमती सामान के लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल

इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है. विश्वास के आधार पर व्यापार करने वाले सराफा कारोबारियों के बीच यह मामला एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.

पुलिस कर रही जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी शैलेंद्र पांडे ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी ने यह वारदात अकेले की या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें : खंडवा में गौ हत्या : 8 पर केस, 7 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस; रासुका की मांग

यह भी पढ़ें : ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में जल संकट, गड्ढों से पानी पी रहे इंसान और जानवर; NDTV ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : एमपी में वोटर लिस्ट विवाद: कांग्रेस प्रवक्ता को दो वोटर आईडी जारी, चुनाव आयोग से जांच की मांग

यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में रिंग सेरेमनी का VIDEO वायरल, सिक्योरिटी एजेंसी पर ₹50 हजार का जुर्माना, कपल को ये सजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com