दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. बीजेपी ने अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा हमला किया है. प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी को लेकर बीजेपी ने हमला किया है.
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को 'अराजकता की मूर्ति' बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वो नेता प्रतिपक्ष हैं, जो देश का दुर्भाग्य है कि ऐसा अराजक, अपरिपक्व, गैर-जिम्मेदार और संविधान से अनपढ़ व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष है.
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का यही चरित्र है. वह खुद को कानून से ऊपर समझते हैं. राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान नहीं करते. उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की है.
राहुल-प्रियंका को बीजेपी ने घेरा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव भाटिया ने प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी को लेकर राहुल और प्रियंका को भी घेरा.
गौरव भाटिया ने कहा कि नवरात्रि में देवी स्वरूप को पूजा जाता है, वहां महिलाओं की अस्मिता की जब बात आती है तो महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़, वर्दी पहने हमारी बहनों को गलत तरीके से छूना, ये कौन करता है? ये अराजक, संविधान विरोधी... केवल और केवल अपने उपनाम से जाने जाने वाला गैर-जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करता है.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को यह नहीं लगा कि मैं एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का मार रही हूं और धक्का मारकर सुरक्षा घेरे में खड़ी हो जा रही हैं. ये चिंताजनक व्यवहार है.
VIDEO | At a press conference, BJP spokesperson Gaurav Bhatia says, “Today's PC is based solely on facts, not on hearsay or baseless claims, as Rahul Gandhi often makes. Every statement made here will be backed by evidence and presented with full responsibility. The Congress party, Rahul Gandhi and their anarchic conduct are tearing apart the Constitution. While we speak of Navratri, when goddesses are worshipped, what happens when it comes to women's dignity? Who engages in misconduct by touching our sisters in uniform inappropriately? It is none other than Rahul Gandhi, an anarchic and anti-Constitutional leader who is known for his irresponsibility as the Leader of the Opposition.”
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
उन्होंने कहा कि जब नेता इस तरह का व्यवहार करेंगे तो कांग्रेस और बाकी विपक्षी दल के लोगों के मन का भाव भी यही होगा कि हमें हक है कि हम पुलिस के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करें, खराब व्यवहार करें, महिला पुलिसकर्मियों का उत्पीड़न करें.
गौरव भाटिया ने राहुल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 'मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि किसी भी महिला को गलत तरीके से छूना जहां उसकी इजाजत न हो, वह यौन उत्पीड़न है.'
उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की गरिमा का उल्लंघन कर रहे हैं. कोई प्रदर्शन चल रहा है तो क्या महिला पुलिसकर्मी के मौलिक अधिकार खत्म हो जाते हैं? क्या आपको उन्हें गलत तरह से छूने या कोहनी मारने का अधिकार मिल जाता है.
यह भी पढ़ेंः राहुल-प्रियंका पर FIR से रांका-दास के तिहाड़ तक...धर्मेंद्र प्रधान वाले आंदोलन से कितनी अलग इस बार की तस्वीर?
गौरव भाटिया ने दिखाईं तीन तस्वीरें
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने तीन महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीरें भी दिखाईं, जिनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी हुई थी. उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में भी लगाई गई हैं.
उन्होंने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इस महिला पुलिसकर्मी का ऐसा उत्पीड़न किया कथित प्रदर्शनकारियों ने कि वह बेहोश हो गई, उसे उठाकर ले जाया गया.
उन्होंने और तस्वीरें दिखाईं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी के बिल्ले उखाड़ लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें इसलिए लाया हूं क्योंकि सच्चाई छिपती नहीं है. तथ्य रखे जाते हैं, राहुल गांधी की तरह हवा-हवाई बातें नहीं की जातीं. महिला पुलिसकर्मियों के साथ हिंसा की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं