कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने जोर देकर कहा है कि शासन को केवल एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमते देख राजग के सदस्यों के बीच निराशा बढ़ रही है और यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा के कुछ साथी “डूबती नैया” का साथ छोड़ रहे हैं. थरूर ने यह भी कहा कि भाजपा को यह महसूस करना ही होगा कि जब ‘‘आपके दोस्त ही आपसे नाखुश हैं तो पूरा देश तो आपके प्रदर्शन को लेकर और अधिक नकारात्मक होगा ही”. उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति को सर्वेसर्वा बनाए जाने से राजग के सदस्यों के बीच निराशा स्पष्ट तौर पर बढ़ रही है जो हमने वर्तमान सरकार में देखा है और भाजपा के कुछ सहयोगियों का डूबती नाव का साथ छोड़ना शुरू करना इस बात का संकेत है कि गठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा”. तिरुवनंतपुरम से सांसद ने केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर काम कर रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कार्यशैली से तुलना करते हुए कहा कि संप्रग हमेशा से सामूहिक एवं विचारशील नेतृत्व का गठबंधन रहा है जहां हर किसी की बात सुनी जाती है और सब पर गौर किया जाता है.
कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- राहुल गांधी हमारे नेता, बहुमत मिला तो वही बनेंगे प्रधानमंत्री
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शशि थरूर ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने सबको साथ लेते हुए करीब एक दशक तक भारतीय राजतंत्र के दायरे में रह कर सफलतापूर्वक काम किया है और यह निश्चित तौर पर एक ऐसी विशेषता है जो उसे वर्तमान शासन के आकर्षक विकल्प के तौर पर पेश करती है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले भाजपा ने दो प्रमुख सहयोगियों - चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा)का साथ गंवा दिया है. इसके अलावा भगवा पार्टी को उत्तर प्रदेश में भी अपने सहयोगियों - अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) का दबाव झेलना पड़ रहा है जिनके खेमे से अंसतुष्टि के स्वर उठते सुनाई पड़ने लगे हैं. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की कांग्रेसी सरकारों द्वारा किसानों की कर्ज माफी के बाबत किए गए सवाल के जवाब में थरूर ने कहा, ‘‘मैं इस बात से सहमत हूं कि ऋण माफी कृषि अर्थव्यवस्था के बड़े मुद्दों का दीर्घकालिक समाधान नहीं है, लेकिन अगर किसी का खून बह रहा है, तो आपको पहले जख्म को बंद कराना होगा और फिर उसकी चोट के मूल कारणों का निदान करना होगा''.
नहीं देखा होगा ऐसा शादी का कार्ड, पत्नी को बताया परमाणु तो मंडप को प्रयोगशाला, शशि थरूर हुए फिदा
पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा कि किसानों द्वारा गंभीर आर्थिक संकट और कर्ज का सामना करने के कारण, किसानों ने कई मामलों में रिकॉर्ड स्तर पर खुदकुशी की है. इसलिए कर्ज माफी निश्चित रूप से ‘पहला जरूरी कदम' है. थरूर ने कहा कि इस संदर्भ में, ऋण माफी लोकलुभावन उपाय नहीं है, लेकिन बीमार व्यवस्था से छुटकारा पाने के एक बड़े मिशन के लिए एक विवेकी फैसला है. उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे किसानों के लिए इससे भी ज्यादा करने की जरूरत है, जैसे सिंचाई का दायरा बढ़ाने, संस्थागत ऋण तक पहुंच, हमारी खरीद प्रणाली को ठीक करना. मुझे यकीन है है कि किसानों के दीर्घकालिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध कांग्रेस इस दिशा में काम करेगी''.
मानहानि मामला: बढ़ी शशि थरूर की मुश्किलें, कोर्ट करेगा सुनवाई, पीएम मोदी को बताया था 'बिच्छू'
VIDEO- शशि थरूर का विवादित बयान, ‘पीएम शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं