Raj Kundra News: बिटकॉइन पोंजी स्कीम (Bitcoin) मामले में ईडी की मुम्बई ब्रांच ने पीएमएलए एक्ट के तहत फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा ( Raj kundra) से जुड़ी 97.79 करोड़ रुपये कीमत की प्रॉपर्टी जब्त की. जब्त की गई प्रोपर्टी में जुहू में स्थित एक बंगला जो कि शिल्पा शेट्टी के नाम पर है, साथ ही पुणे में मौजूद एक बंगला शामिल है. इसके अलावा राज कुंद्रा के नाम पर कुछ शेयर भी ED ने जब्त किए. बता दें कि ED ने महाराष्ट्र में दर्ज अलग-अलग FIR को आधार बनाकर PMLA के तहत जांच शुरू की थी.
जानें क्या है पूरा मामला
आरोप था कि मेसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य MLM एजेंट्स ने करीब 6600 करोड़ रुपये की बिटकॉइन साल 2017 में फर्जी वादों के आधार पर इन्वेस्टर्स से हासिल किए, जिन्हें 10 परसेंट रिटर्न्स का भरोसा दिया गया था और उन्हें बिटकॉइन माइनिंग में निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया, ये एक तरह की पोंजी स्किम थी. आरोप है कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड से राज कुंद्रा ने 285 बिटकॉइन हासिल किए थे, ये बिटकॉइन अमित भारद्वाज ने निवेशकों से धोखा कर हासिल किए और यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में इन्वेस्ट किए.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शिल्पा शेट्टी के वकील ने जारी किया बयान
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने बयान जारी करके कहा है कि हम कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे. प्रथम दृष्टया मेरे क्लाइंट राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता.हमें माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.हमारा मानना है कि जब हम प्रवर्तन निदेशालय के सामने अपना पक्ष सही और निष्पक्ष तरीके से पक्ष रखेंगे तो जांच एजेंसियां भी हमारे साथ न्याय करेंगी. हमें निष्पक्ष जांच पर पूरा भरोसा है. हम अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ईडी ने तीन आरोपियों को किया था अरेस्ट
राज कुंद्रा के पास इस घोटाले के प्रोसीड ऑफ क्राइम से 285 बिटकॉइन आए, जिनकी कीमत आज की तारीख में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. ED ने इस मामले में रेड कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. 17 दिसंबर 2023 को सिंपी भारद्वाज, 29 दिसंबर 2023 को नितिन गौर और 16 जनवरी 2023 को अखिल महाजन गिरफ्तार हुए थे, सभी अभी जेल में हैं. इस मामले के मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश ED कर रही है. इस मामले में इससे पहले ED 69 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं