विज्ञापन
This Article is From May 01, 2017

बिहार : सिरारी स्टेशन पर पुल पर बनी पटरी से घर जा रहे थे लोग, 8 को मालगाड़ी ने कुचला

बिहार : सिरारी स्टेशन पर पुल पर बनी पटरी से घर जा रहे थे लोग, 8 को मालगाड़ी ने कुचला
बिहार : पुल होने की वजह से भाग नहीं पाए लोग
  • पटरी पर चलकर गांव की ओर जा रहे थे लोग
  • एक मालगाड़ी आई और लोगों को रौंदते हुए निकल गई
  • जहां ये हादसा हुआ वहां की पटरी एक पुल पर बनी थी
शेखपुर: बिहार के शेखपुरा जिले के सिरारी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग लखीसराय से देर शाम पैसेंजर ट्रेन से सिरारी पहुंचे और पटरी पर चलकर गांव की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से एक मालगाड़ी आई और इन लोगों को रौंदते हुए निकल गई. जहां ये हादसा हुआ वहां की पटरी एक पुल पर बनी थी, जिससे इन लोगों को भागने का मौक़ा नहीं मिला. हालांकि इनमें से कुछ लोगों ने पुल से कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन 8 लोग इसकी चपेट में आ गए. छह की मौत हो गई और दो घायल हो गए. मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं. हादसे के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 9300 रुपये देने की घोषणा की है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Shekhpura, Train Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com