विज्ञापन

तमिलनाडु में सीएम विजय के खिलाफ बयान देने पर DMK विधायक हुए अरेस्ट!

DMK MLA Markandeyan Arrest: सीएम विजय के खिलाफ टिप्पणी करने वाले डीएमके विधायक को तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है. कोविलपट्टी में एक जनसभा के दौरान विधायक ने सीएम विजय पर टिप्पणी की थी.

तमिलनाडु में सीएम विजय के खिलाफ बयान देने पर DMK विधायक हुए अरेस्ट!
डीएमके विधायक गिरफ्तार
  • तमिलनाडु के सीएम विजय के खिलाफ टिप्पणी करने वाले डीएमके विधायक को गिरफ्तार किया गया है.
  • सोमवार सुबह डीएमके विधायक जीवी मार्कंडेयन को गिरफ्तार किया गया है.
  • विधायक की गिरफ्तारी के बाद डीएमके और टीवीके आमने-सामने नजर आ रही है.

तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार सुबह डीएमके विधायक जीवी मार्कंडेयन को गिरफ्तार किया है. उन्होंने सीएम विजय पर विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद पुलिस ने सुबह-सुबह ही उनके घर से गिरफ्तार किया है. डीएमके विधायक की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु की सियासत गर्माती नजर आ रही है. उनके विवादित बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वहीं विधायक की गिरफ्तारी के बाद डीएमके के नेताओं ने इस एक्शन पर नाराजगी जताई है. डीएमके के सीनियर विधायकों ने मार्कंडेयन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए टीवीके सरकार पर निशाना साधा है. 

तमिलनाडु पुलिस ने किया गिरफ्तार

थूथुकुडी जिला पुलिस ने विलाथिकुलम से डीएमके विधायक जीवी मार्कंडेयन को सुबह गिरफ्तार किया है. विधायक पर राज्य सीएम जोसेफ विजय के खिलाफ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक, अपमानजनक और हिंसक धमकी देने के आरोप में यह कार्रवाई हुई है. जिसके बाद तमिलनाडु में सत्ताधारी टीवीके और मुख्य विपक्षी दल डीएमके के बीच सियासत और गर्मा गई है. 

ये भी पढ़ेंः Explainer: परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा मिला तो NDA का समर्थन करेगी DMK, सर्वदलीय मीटिंग में संकेत

शनिवार का बताया जा रहा मामला

दरअसल, यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है. डीएमके ने कोविलपट्टी में एक सभा आयोजित की थी. जिसमें विधायक मार्कंडेयन ने मुख्यमंत्री विजय की तरफ से विधानसभा में पूर्व सीएम और डीएमके प्रमुख  एमके स्टालिन के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा 'हम तुम्हें विधानसभा के अंदर देख लेंगे. अगर विधानसभा बुलाई गई, तो तुम्हारी हड्डियां साबुत नहीं बचेंगी, हम तुम्हारी हड्डियां तोड़कर तुम्हें बाहर भेजेंगे.' रविवार रात को इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों और जनता के बीच इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई. इसके बाद सोमवार सुबह विधायक की गिरफ्तारी हुई है. 

आमने-सामने DMK-TVK

वीडियो सामने आने के बाद TVK नेता पी. कासिरामन ने थूथुकुडी के एसपी से मिलकर मामले में डीएमके विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. तमिलनाडु पुलिस की इस गिरफ्तारी का डीएमके ने विरोध जताया है. विधायक की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में डीएमके कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा हो गए. समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक को ले जा रही पुलिस की गाड़ी का रास्ता रोकने की कोशिश की है. 

ये भी पढ़ेंः '56 साल नहीं, 28 साल के नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे'- संसद सत्र से पहले PM मोदी का राहुल गांधी पर निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DMK MLA Arrest, Tamil Nadu, Tamil Nadu News, Cm Vijay, M.K. Stalin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com