विज्ञापन

बिहार विधानपरिषद चुनाव की तारीख का ऐलान, नीतीश की सीट पर उपचुनाव होगा, NDA को 9 सीटें मिलना तय

Bihar MLCl Election Date: बिहार विधानपरिषद की 10 सीटों पर चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. इसमें एक सीट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छोड़ने से खाली हुई है.

बिहार विधानपरिषद चुनाव की तारीख का ऐलान, नीतीश की सीट पर उपचुनाव होगा, NDA को 9 सीटें मिलना तय
Bihar Legislative Council Election : बिहार विधान परिषद चुनाव

Bihar Legislative Council Election schedule: बिहार और कर्नाटक में विधानपरिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है. बिहार विधानपरिषद चुनाव में 10 सीटों पर चुनाव होंगे. इसमें 9 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. जबकि एक सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई है. एमएलसी इलेक्शन के लिए 1 जून को अधिसूचना जारी होगी. 18 जून को वोटिंग और इसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे. इन 10 सीटों में 9 सीटें NDA को और 1 सीट RJD को मिलना तय माना जा रहा है.

बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीख (Bihar MLC Election)

बिहार से डॉ. कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह की सीटों का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है. हालांकि सम्राट चौधरी 16 नवंबर को ही इस सीट से इस्तीफा दे चुके हैं. कर्नाटक विधानपरिषद से गोविंद राजू, नसीर अहमद, एन नागाराजू, प्रताप सिम्हा नायक, टिप्पानप्पा, सुनील वालायुर और बीके हरिप्रसाद का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है. 

बिहार विधानपरिषद चुनाव में एनडीए की बढ़त

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और विधान परिषद की एक सीट के लिए करीब 24 से 25 विधायकों का समर्थन चाहिए होता है. एनडीए के पास दो तिहाई विधायकों की संख्या है.बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई में एनडीए 9 सीटें जीत सकता है. लेकिन उसकी कोशिश सभी 10 सीटों की होगी. आरजेडी की 25 सीटें हैं और वो एक सीट जीत सकती है. एमएलसी इलेक्शन में जेडीयू को बड़ा कोटा मिल सकता है, क्योंकि ज्यादातर खाली सीटें उसके हिस्से की हैं. जबकि बीजेपी को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं. बाकी सीटें सहयोगी दलों के खाते में जाएंगी. 

निशांत कुमार और दीपक प्रकाश की दावेदारी

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम और जीतन राम मांझी की हम भी एमएलसी सीट चाहती है. सीटों के बंटवारे के साथ जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की भी कोशिश होगी. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना है. ऐसे में उन्हें विधान परिषद से भेजा जा सकता है. आरएलएम नेता और  उपेंद्र कुशवाहा के बेटे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का नाम भी दावेदारों में है.
 

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव भी 18 जून को

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव भी 18 जून को होगा. जून के अंत में सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले कर्नाटक विधान परिषद की सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की गई है.सात विधायक विधायकों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. इनमें से तीन भाजपा से, तीन कांग्रेस से और एक जेडीएस से हैं. विधान परिषद के चुनाव विधानसभा सदस्यों के माध्यम से कराए जाएंगे.

ये भी पढ़ें - बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव, NDA में बंटवारे पर मंथन; निशांत-दीपक की एंट्री त

चुनाव आयोग की अधिसूचना

चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी. उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा.इन सभी सीटों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी. आयोग ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar MLC Election Date, Bihar Legislative Council Election Date, Nitish Kumar, Bihar News, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com