विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2014

बिहार में लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन

बिहार में लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के साथ गठजोड़ करने का फ़ैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच एक बैठक हुई जिसमें गठजोड़ को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में तय फॉर्मूले के तहत बिहार की 40 सीटों में से आरजेडी 20 पर कांग्रेस 10 पर और पासवान की पार्टी एलजेपी आठ पर और एनसीपी दो सीटों पर लड़ेगी। बिहार में अभी आरजेडी के पास चार और कांग्रेस के पास दो सीटें हैं। चारा घोटाला मामले में लालू यादव के ज़मानत पर छूटने के बाद से ही गठजोड़ की अटकलें लगाई जा रही थीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
बिहार में लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com