Live: पंजाब को लेकर कांग्रेस में बड़ी बैठक हो रही है. यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हो रही है. जिसमें पंजाब ईकाई से जुड़े कांग्रेस पार्टी के सभी सीनियर नेता शामिल हैं.
Live News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. जहां वह बंगाल और उड़ीसा को बड़ी सौगात देंगे. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच शाह का दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज के दिन को किसान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. पीएम मोदी 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में योजना के तहत 2000 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. जहां देशभर के किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर होगी. इसके अलावा पीएम मोदी कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी कल हिस्सा लेंगे.
LIVE UPDATES...
रांची के RSS दफ्तर पर हुए हमले में बड़ा खुलासा
रांची के RSS दफ्तर पर हुए हमले में गिरफ्तार आरोपियों ने सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है. सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी ने बताया है की दुबई से भारत आने के बाद वो पंजाब गया था जहां उसे कोई बॉस से मिलना था. पंजाब में कुछ दिन रुककर अमन अंसारी वापस रांची आ गया था. जिसके बाद ISI ने अमन अंसारी और सैफ को लखनऊ जाने का आर्डर दिया था. अमन अंसारी और सैफ ट्रेन के जरिए कानपुर के रास्ते लखनऊ के लिए निकले भी थे लेकिन कोडरमा से ही रांची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया था. आरोपियों में अमन अंसारी और पाकिस्तान हैंडलर राणा साहब के बीच के दो ऑडियो भी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे है जिसमे आगे एक बड़ा टास्क देने का जिक्र किया जा रहा. पुलिस हर कोड को डिकोड करने की कोशिश कर रही है.
पंजाब को लेकर कांग्रेस में बड़ी बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला
पंजाब को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है. शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक बड़ी बैठक हो रही है. जिसमें पंजाब से जुड़े कांग्रेस के सभी सीनियर नेता शामिल हुए हैं. बैठक में कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और ऑब्जर्वर अजय माकन शामिल हैं. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिस पर कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस बना हुआ हैं. पंजाब कांग्रेस ऑब्जर्वर अगले कुछ दिनों में आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपने वाले हैं. कांग्रेस आलाकमान ने लगातार 2 दिन 50 से ज्यादा नेताओं से फीडबैक लिया गया है. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
अभिषेक बनर्जी को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हाथापाई
रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर BJP और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने का मामला सामने आया है. एक तृणमूल कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर आ रहे एक BJP कार्यकर्ता के हाथ में अंडे और अंडे के डिब्बे थे. जब अभिषेक बनर्जी कोलकाता एयरपोर्ट से निकल रहे थे, तो इस BJP कार्यकर्ता को अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने थे. लेकिन सही समय पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उस BJP कार्यकर्ता और उस BJP कार्यकर्ता के साथ एक और महिला को देख लिया. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने दो BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी. जब इस घटना की खबर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पहुंची, तो हाथापाई को संभाला गया और पुलिस में FIR दर्ज कराई गई. उसके बाद NSCBI पुलिस स्टेशन ने एक तृणमूल कांग्रेस पार्षद समेत पांच तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में टिन्नू यादव पर हो सकता है एक्शन
अयोध्या के प्रसिद्ध रामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी में मामले में राम शंकर उर्फ टिन्नू यादव पर एक्शन हो सकता है. एसआईटी ने टिन्नू यादव से मामले में लंबी पूछताछ की है. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है.
एकनाथ शिंदे के बयान पर संजय राउत का जवाब
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बयान दिया था कि यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है. जिस पर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि शिंदे को इतनी गंभीरता से लिया क्यों जाता है. वह कोई महान व्यक्ति नहीं हैं. उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर देना चाहिए. वे ऐसी बातें कहते रहेंगे.
पवनराजे निंबालकर हत्याकांड मामले में आएगा फैसला
महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित रहे पवनराजे निंबालकर हत्याकांड मामले में 20 जून को बड़ा फैसला आएगा. इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल मुख्य आरोपी हैं. जिन पर कॉन्ट्रैक्ट के पैसे देकर हत्या करवाने का आरोप है. मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत इस मामले में फैसला सुनाएगा.
NEET री-परीक्षा को लेकर देश में मॉक ड्रिल
नीट की दोबारा से होने वाली परीक्षा को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं. 20 जून को देश के अलग-अलग शहरों में मॉक ड्रिल की जा रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया आसान हो सके. परीक्षा को सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट तरीके से कराने के लिए पूरी सख्ती बरती जा रही है.
खान सर की गिरफ्तारी पर रहेगी रोक
पटना के खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक रहेगी. पटना कोर्ट की तरफ से उन्हें अंतरिम राहत दी गई है. खान सर के अलावा उनके तीन सहयोगियों की गिफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है. बता दें कि 9 जून को पटना व्यवहार न्यायालय ने खान सर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी.
पीएम किसान योजना की किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 2000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. देशभर के किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर होंगी.