जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी पर निशाना साधा है. ललन सिंह ने ट्वीट किया, "सुशील जी, नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है. सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने एवं एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर और 9 दिसंबर के आग्रह को सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया है और जनवरी में सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी है.आप लोगों की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है."
सुशील जी,
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) December 10, 2022
नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने एवं एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए.....
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना पर रोक लगाने से इंकार किया. वकील राहुल भंडारी ने शुक्रवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जे के माहेश्वरी की पीठ के समक्ष मामला उठाया. उन्होंने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को अति पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक पिछड़ेपन को निर्धारित करने के लिए बनाये गए डेडिकेटेड कमीशन के काम पर रोक लगा रखी है. ऐसे में उसी कमीशन की रिपोर्ट को आधार बनाकर जारी की गई निर्वाचन आयोग की अधिसूचना अदालत की अवमानना है. लिहाजा चुनाव की ये अधिसूचना रद्द कर चुनाव टाले जाएं.
SC ने फिलहाल अर्जी पर सुनवाई से इंकार करते हुए कहा कि हम पहले से तय तारीख के लिहाज़ से जनवरी में ही इस मसले पर सुनवाई करेंगे. अगर चुनाव प्रकिया में कुछ खामी पाई गई तो हम उस प्रकिया को पलट देंगे, लेकिन अभी शीघ्र सुनवाई नहीं होगी.
यह भी पढ़ें-
Video : दो पार्षदों के साथ दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहंदी शाम को AAP में गए, देर रात लौटे, सुनिए क्या बोले
उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस से भिड़ी भीड़,पथराव किया गया
आईएनएस विक्रांत के बाद दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत का काम शुरू हुआ : राजनाथ सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं