केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसका चर्चा में आना तय था. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को पटना में एक कार्यक्रम में कहा, "सभी फिरंगी 2024 में बांग्लादेश भेजे जाएंगे. 2024 में बिहार की 40 सीटों पर इस फिरंगी शासन का पर्दाफाश करें. सुनिए सब फिरंगी, हम आपको 2024 में बांग्लादेश भेज देंगे.
सभा को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) ने कहा, 'याद है 2014 में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा था कि वह बीजेपी से हाथ मिलाने के बजाय मिट्टी में मिल जाना पसंद करेंगे. वह 5 साल हमारे (बीजेपी) के साथ रहे. हम अब उस मिट्टी को तलाश रहे हैं जहां वो मिलेंगे. लोग आपको मिट्टी में मिलाएंगे (राजनीतिक रूप से लोग आपको खत्म कर देंगे). लेकिन वह (नीतीश कुमार) समझ गए कि 'हम उन्हें मिट्टी में मिला रहे हैं' (हम उनका राजनीतिक करियर खत्म कर देंगे)."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पार्टी के एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बदला लेने और राजद के लिए पार्टी को धोखा देने के बाद नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर को समाप्त करने का समय है. उन्होंने कहा, 'बीजेपी कभी यू-टर्न नहीं लेती. दूसरी तरफ नीतीश कुमार यू-टर्न के बाद यू-टर्न लेते हैं. गरीबों के लिए मसीहा जैसा कि वह दावा करते हैं. नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया और उन्हें एक सबक सिखाया जाना चाहिए.
इसी के साथ बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा," हमने भी कई बार नीतीश कुमार का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी हमेशा हमें धोखा दिया कि वह बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. अब बीजेपी कार्यकर्ताओं को बदला लेना है और उनके राजनीतिक करियर पर मैं कहूंगा मिट्टी में' मिला देंगे".
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नीतीश कुमार के बारे में 'मिट्टी में मिलेंगे' वाले बयान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि अगर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ऐसा कह रहे हैं तो उनसे कहें कि ऐसा करें. मीडिया से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "अगर वह ऐसा कह रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने के लिए कहें. क्या आपने कभी मुझे ये शब्द कहते सुना है? ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वालों के पास कोई दिमाग नहीं है. वे जो चाहें कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : अगर कोई राकांपा को तोड़ने की कोशिश करेगा, तो कड़ा रुख अपनाएंगे : शरद पवार
ये भी पढ़ें : शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी : संजय राउत का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं