कोरोना महामारी के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्य में 10 दिन के लॉकडाउन (10-day lockdown) का ऐलान किया है लेकिन उनके सहयोगी पार्टी बीजेपी के एक नेता के दो दिन बाद 'मैंने आपको ऐसा करने कहा था..' संबंधी फेसबुक पोस्ट से सीएम और उनकी पार्टी जेडीयू में नाराजगी है. इस पोस्ट में राज्य बीजेपी प्रमुख संजय जायसवाल ने लिखा था कि बिहार सरकार ने उस समय लॉकडाउन की उनकी सलाह को अनदेखा किया जब राज्य में 40 हजार से कम कोरोना केस थे. उन्होंने लिखा, एक लाख से अधिक केस होने के चलते अब कोई विकल्प ही नहीं था.
हमें केंद्र से हर दिन 700 टन ऑक्सीजन मिले तो किसी को इसकी कमी से मरने नहीं देंगे : केजरीवाल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'बिहार सरकार ने 11 दिन का लॉकडाउन लागू किया है. कृपया इसका पालन करें और अपनी व अपने परिवार की जिंदगी बचाएं.' लोकसभा के सांसद जायसवाल ने अपने लंबे पोस्ट में लिखा, 'सरकारों को लोगों की भलाई के लिए कुछ कड़े निर्णय लेने पड़ेंगे. यहां कि आज दुनिया के आधे से ज्यादा देशों के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लागू हैं. राज्यपाल के साथ बैठक में मैंने शु्क्रवार शाम से सोमवार सुबह तक 62 घंटे के लॉकडाउन की बात की थी उस समय बिहार में 40 हजार से भी कम केस थे. लेकिन आज जब एक्टिव केसों की संख्या एक लाख के ऊपर जा चुकी है तो बिहार सरकार के पास और कोई विकल्प नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में रहने का आग्रह किया जाता है. लोगों को मास्क और दो गज की दूरी के बारे में जागरुक करें. मुझे उम्मीद है कि मेरे नाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने वाले नेता भी जमीनी हकीकत को समझेंगे. '
फ़र्ज़ के आगे दुख क्या चीज़!, पिता की कोविड से गयी जान, मौत के बाद ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर
जायसवाल की यह एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी पोस्ट है और नीतीश की पार्टी इसे लेकर नाराज है. जेडीयू के नेताओं ने कहा कि गठबंधन सरकार में बीजेपी के पास स्वास्थ्य मंत्रालय है. उन्होंने कहा कि जायसवाल अपने पोस्ट के जरिये अपनी पार्टी के मंत्री की नाकामी से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं.जनता दल यूनाइटेड के एक नेता ने कहा, 'जायसवाल को यह बताना चाहिए कि उन्होंने कितने वेंटीलेकर का इंतजाम किया या उन्होंने ऑक्सीन आवंटन सुनिश्चित करने में मदद की. वे बताएं कि उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार को प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल जरूरत के लिए क्या किया है.'गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नीतीश सरकार ने बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी. सीएम नीतीश के अनुसार, सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत मार्ग निर्देशिका और अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया है.
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए केसों में कमी आने लगी : स्वास्थ्य मंत्रालय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं