विज्ञापन
6 years ago
पटना:

Bihar Elections 2020 Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के प्रथम चरण (First Phase Voting) में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. दोपहर बजे तक 33.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इन 71 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे कड़ी निगरानी और सुरक्षा पुख्ता व्यवस्था के बीच तथा Covid-19  को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि आज दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे. संजय ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. कुल 31,380 मतदान केन्द्रों के लिए 31,380-31,380 सेट EVM और VVPAT का प्रबंध किया गया है. उन्होंने बताया कि आज जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें से 35 संवेदनशील और कुछ अतिसंवेदनशील हैं जहां मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच एवं चार बजे निर्धारित किया गया है,जबकि बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा. 

Bihar Elections 2020 Updates in Hindi: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
BiharAssemblyElections2020, Bihar Elections, Bihar Elections First Phase Voting, Bihar Elections Voting, Bihar Assembly Elections 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com