विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2020

'भैया तेजस्वी प्यारा लागे लन, सुख-दुःख में सबसे आगे चले लन', RJD ने लॉन्च किया नया गाना

Bihar Assembly Election 2020: गाने में तेजस्वी को बिहार के गौरव और लोगों की चिंता करने वाला बताया गया है. गाने में तेजस्वी के बारे में कहा गया है कि वो सुख-दुख में जनता के साथ सबसे आगे चलने वाले हैं.

'भैया तेजस्वी प्यारा लागे लन, सुख-दुःख में सबसे आगे चले लन', RJD ने लॉन्च किया नया गाना
बिहार में विपक्ष के नेता और महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव.
पटना:

बिहार विधान सभा चुनावों में विपक्षी महागठबंधन की अगुवाई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज चुनाव अभियान के तहत एक नया गाना लॉन्च किया है. 3.16 मिनट में फिल्माए गए इस वीडियो में गाने के बोल हैं, 'भैया तेजस्वी हमार हमनी के प्यारा लागे लन, सुख-दुःख में जनता के साथ सबसे आगे चले लन..' वीडियो में तेजस्वी को लोगों के बीच जाते हुए, उनसे संवाद करते हुए दिखाया गया है. वीडियो के शुरुआत में  कई लोगों को हरे रंग में रंगा हुआ और माथे पर लालटेन लिए हुए दिखाया गया है.

गाने में तेजस्वी को बिहार के गौरव और लोगों की चिंता करने वाला बताया गया है. गाने में तेजस्वी के बारे में कहा गया है कि वो सुख-दुख में जनता के साथ सबसे आगे चलने वाले हैं. उनके माथे पर बिहार की माटी सज रही है. तेजस्वी को मजदूरों-गरीबों की परवाह करने वाला, बहनों की इज्जत की रक्षा करने वाला, रोजी रोजगार की चिंता करने वाला बताया गया है.

वीडियो में एक दो जगह उनके भाई तेज प्रताप यादव दिख रहे हैं. एक दो जगह पार्टी के कुछ और वरिष्ठ नेता दिखाई दे रहे हैं. दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी दो-तीन जगहों पर वीडियो में दिखाए गए हैं. इनके अलावा जगदानंद सिंह और रामचंद्र पूर्वे भी दिख रहे हैं. गाने में लालू-राबड़ी या लालू परिवार के और किसी सदस्य को नहीं दिखाया गया है लेकिन वीडियो के अंत में और बीच-बीच में राजद के झंडे पर लालू-राबड़ी की मौजूदगी दिखती है.

'तो क्या डोनाल्ड ट्रम्प देंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा?', तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर तंज

वीडियो के अंत में 'तेजस्वी भव: बिहार' लिखा गया है और राजद को बिहार का बल बताया गया है. पिछले दिनों भी राजद ने एक कैम्पेन सॉन्ग 'विजयी होगा बिहार' लॉन्च किया था

वीडियो: महागठबंधन की सरकार बनते ही देंगे 10 लाख नौकरियां : तेजस्वी यादव

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BiharAssemblyElections2020, Bihar Elections 2020, Tejashwi Yadav, RJD, RJD Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com