विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, एअर इंडिया से DGCA अधिकारियों को हटाने को कहा

DGCA ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एयरलाइंस के तीन अधिकारियों को हटाने का फैसला किया है.

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, एअर इंडिया से DGCA अधिकारियों को हटाने को कहा

डीजीसीए ने एअर इंडिया के तीन अधिकारियों को क्रू कार्यसूची से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है. डीजीसीए ने 20 जून को अपने आदेश में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन से इन अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी किए आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा. डीजीसीए के आदेश के अनुसार, तीन अधिकारियों में एयरलाइन का एक डिवीजनल उपाध्यक्ष भी शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

हटाए गए अधिकारी

चूरहा सिंह, डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट

पिंकी मित्तल, चीफ मैनेजर, डीओपीएस, क्रू शेड्यूलिंग

पायल अरोड़ा, क्रू शेड्यूलिंग, प्लानिंग

उल्लंघनों का विवरण

इन अधिकारियों पर गंभीर और बार-बार की गई अनियमितताओं का आरोप है, जिनमें शामिल हैं:

अनधिकृत और नॉन कंपलाइट क्रू पेयरिंग

अनिवार्य लाइसेंसिंग और रीसेंसी नियमों का उल्लंघन

शेड्यूलिंग प्रोटोकॉल और निगरानी में व्यवस्थित विफलताएं

डीजीसीए के निर्देश

डीजीसीए ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं. एअर इंडिया को अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया गया है. तीनों अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए, और इसकी रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर डीजीसीए कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

इन अधिकारियों को शेड्यूलिंग में सुधार होने तक गैर-परिचालन भूमिकाओं में ट्रांसफर किया जाए, और वे उड़ान सुरक्षा व क्रू अनुपालन पर सीधा प्रभाव डालने वाली किसी भी जिम्मेदारी पर तब तक नियुक्त नहीं होंगे, जब तक कि अगला आदेश न आए.

उड़ान सुरक्षा पर जोर

डीजीसीए की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि उड़ान सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. एयर इंडिया को निर्देश दिया गया है कि वह शेड्यूलिंग प्रक्रियाओं में सुधार सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो.यह कदम न केवल एअर इंडिया की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भी संदेश देता है.

हादसे के बाद डीजीसीए की कार्रवाई

12 जून के दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ के वक्त क्रैश हो गई थी. इस घातक क्रैश में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई. वहीं खुशकिस्मती से एक शख्स जिंदा बच पाया. इस प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को गमगीन कर दिया. प्लेन क्रैश में न सिर्फ प्लेन में सवार लोगों की जान गई बल्कि मेडिकल कॉलेज की मेस में खा खा रहे डॉक्टर्स की जान गई, क्योंकि प्लेन मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DGCA Action In Air India Crash, DGCA Action In Ahmedabad Plane Crash, Ahmedabad Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com