राजस्थान शिक्षा भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. अधिगम कोचिंग सेंटर पर जयपुर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया है. निगम का कहना है कि अनुमति के बिना इसका निर्माण हुआ था. अधिगम कोचिंग सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई है. जिसके बाद ये एक्शन हुआ है. दरअसल भूपेन सारण और सुरेश ढाका इस कोचिंग सेंटर को चलाते और इस वक्त फरार है. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया है.
इस मामले में पुलिस ने सुरेश बिश्नोई को पकड़ा था और पूछताछ में आगे लीड मिली थी. पुलिस को पता चला था कि भूपेन सारण और सुरेश ढाका इसके मास्टरमाइंड है. ये दोनों आरोपी अधिगम नामक का कोचिंग सेंटर चलाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, UCC की क़वायद को हरी झंडी
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस पेपर को रद्द कर दिया गया था. ये पेपर 25 दिसंबर को होना था. पेपर से पहले ही उदयपुर पुलिस ने एक बस को रोका था जिसमें 37 छात्र, विशेषज्ञों की मदद से प्रश्न हल कर रहे थे. यह पेपर उन्हें सुरेश विश्नोई नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध करवाया गया था. उदयपुर पुलिस ने भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश किया था और कई लोगों को पकड़ा था.
ये मामला सामने आने के बाद मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि इसमें शामिल परीक्षार्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. गहलोत ने कहा था कि राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जिसने इस तरह के मामले में त्वरित व सख्त कार्रवाई की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं