विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 04, 2015

महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या

Read Time: 1 min
महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई से सटे भिवंडी में भोईवाडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ईदगाह रोड अमानी शाह तकिया कब्रिस्तान में शनिवार को रात दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। भोईवाडा पुलिस के मुताबिक सुबह दोनों युवकों की लाश कब्रिस्तान में पड़ी मिली।

लाशों के पास नींबू, कील, काली गुड़िया, छत्री, हथौड़ी, चाकू आदि सामान भी पड़ा हुआ था। इसलिए शक है कि हत्या जादू-टोने के चक्कर में हुई है। एक शव की जेब से मिले पहचान पत्र के मुताबिक मृतक का नाम मिनूरूल इलाही शेख है। 45 साल का शेख मुंबई के मानखुर्द का रहने वाला है।

दूसरे शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपियों के बारे में भी कोई जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। भोईवाड़ा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Hathras Stampede: बाबाओं के सेवादारों के सामने क्यों बेबस है प्रशासन?
महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या
न हां, न ना कर पाएगी BJP! डेप्युटी स्पीकर पर ऐसे दांव की तैयारी में विपक्ष!
Next Article
न हां, न ना कर पाएगी BJP! डेप्युटी स्पीकर पर ऐसे दांव की तैयारी में विपक्ष!
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;