क्या आपको विदेशी नंबरों से वाट्सएप कॉल आते हैं? अगर आपको ऐसे कॉल आ रहे हैं तो आप भी उन लाखों लोगों में से हैं जो वाट्सएप मिस्ड कॉल से फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं. ऐसे नंबरों से सावधान रहने की जरूरत है. न ही उसे उठाने की जरूरत है और न ही ऐसे नंबरों से आने वाले वाट्सएप मैसेज का कोई जवाब देना है. साइबर अपराधियों के निशाने पर अब वाट्सएप के यूजर्स हैं. भारत में करीब 50 करोड़ लोग वाट्सएप का उपयोग करते हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं.
VOIP नेटवर्क के माध्यम से वाट्सएप पर कॉल
जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल नंबर से स्कैम कॉल लोगों को आ रहे हैं. अमूमन ये नंबर वियतनाम, इंडोनेशिया, माली जैसे जगहों से आ रहे हैं. ये कॉल VOIP नेटवर्क के माध्यम से वाट्सएप पर आते हैं. गौरतलब है कि किसी भी देश से कही भी वाट्सएप पर मुफ्त में कॉल की जा सकती है. ऐसे में देश में बैठे फ्रॉड भी इंटरनेशनल नंबर खरीद कर इस तरह के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
#KhabronKiKhabar | सावधान! अब WhatsApp कॉल से ठगी, विदेशी नंबर उठाना भारी न पड़ जाए pic.twitter.com/Dp9e2DcxmL
— NDTV India (@ndtvindia) May 8, 2023
ऐप इंस्टाल करने या टेलीग्राम चैनल से जुड़ने की चाल
लोगों के सामने यूट्यूब पर लाइक बटन प्रेस करने जैसा जॉब ऑफर लोगों को आ रहा है. जब लोग इन ठगों के जाल में फंस जाते है तो ऐप इंस्टॉल करने और टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए उन्हें कहा जाता है जिसके बाद उनसे ठगी की जाती है.
ट्रेस कर पाना होता है मुश्किल
जानकारों का मानना है कि एक बार फ्रॉड होने के बाद कॉल ट्रेस कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. क्योंकि पुलिस के लिए भी इन्हें ट्रेस करना बेहद मुश्किल होता है.
रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम
वाट्सएप की तरफ से लगातार इसे रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. वाट्सएप के मासिक इंडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च, 2023 से 31 मार्च 2023 तक फर्जी कॉल से जुड़े 47,15,906 एकाउंट्स पर पाबंदी लगाई गई है. वहीं Truecaller की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक यूजर को हर दिन औसतन 17 स्पैम कॉल्स आते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पैम प्रभावित देशों में भारत का नंबर 2020 में भारत अभी 9 वें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं