Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मेरा दौरा हुआ है. सभी क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रूझान, उत्साह और समर्थन गत चुनाव की सापेक्ष में बहुत बड़ा है. भाजपा वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि 4% मुसलिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है. क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था. हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है. कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत ये मुस्लिम आरक्षण किया था, जिसको हमने हटा दिया है. उन्होंने कहा कि मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर आप मुसलिम आरक्षण को 4% से बढ़ाकर 6% करना चाहते हो, तो कांग्रेस पार्टी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि वो किसका कम करेंगे. वो OBC, SC, ST, लिंगायत या फिर वोकलिंगा, किसका कम करेंगे?
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस

अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आरक्षण के भीतर आरक्षण हमने बहुत सोच समझकर किया है. हमने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के भीतर आरक्षण में कुछ लिमिट तय किए हैं. इसे कांग्रेस हटाना चाहती है. मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि SC के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण हैं, वो नहीं हटेगा.
गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान का शोर सोमवार शाम थम जाएगा. इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से सत्ता में वापसी के लिए तो वहीं कांग्रेस उसे पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश कर रही है. राज्य की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बने जनता दल (सेक्युलर) ने भी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
भाजपा से सत्ता छीनने के लिए कांग्रेस अपनी ओर से कड़ी मेहनत कर रही है और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें : दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिला की मौत
दिल्ली : गोविंदपुरी में वकील के ऑफिस में एक शख्स की गोली मार कर हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं