विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

मुंबई में रक्षाबंधन के दिन आम लोगों की परेशानी बढ़ी, सड़कों पर नहीं दिखेंगी बेस्ट की बसें

मुंबई में रक्षाबंधन के दिन आज आम लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. मुंबई की लाइफ लाइन में से एक बेस्ट की बसें सड़कों पर नहीं दिखाई देंगी.

मुंबई में रक्षाबंधन के दिन आम लोगों की परेशानी बढ़ी, सड़कों पर नहीं दिखेंगी बेस्ट की बसें
मुंबई में बेस्ट की बसों की हड़ताल...
  • समय पर वेतन न मिलने से नाराज
  • हड़ताल पर बैठक बेनतीजा रही
  • 30 लाख लोग रोजाना करते हैं सवारी
मुंबई: मुंबई में रक्षाबंधन के दिन आज आम लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. मुंबई की लाइफ लाइन में से एक बेस्ट की बसें सड़कों पर नहीं दिखाई देंगी. समय पर वेतन नहीं मिलने के विरोध में बेस्ट के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. देर रात तक बेस्ट के कर्मचारियों और बीएमसी के बीच समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही. 

पढ़ें: बेस्ट का बड़ा फैसला, मुंबई में बंद की वातानुकूलित बस सेवा
  • बेस्ट की हड़ताल 30 लाख लोग हर दिन सफ़र करते हैं
  • पूरे राज्य में बेस्ट के 35 हज़ार कर्मचारी
  • बेस्ट के पास क़रीब 3600 बसें
  • लोकल के बाद परिवहन का सबसे बड़ा ज़रिया

क्या है कर्मचारियों की मांग?
  • बेस्ट को बीएमसी पूरी तरह से टेकओवर करे
  • तीन महीने का बक़ाया वेतन मिले समय पर वेतन मिले
  • प्राइवेट बसों को किराए पर लेने पर रोक लगे

वेतन को लेकर बेस्ट के कर्मचारी बीएमसी से लिखित आश्वासन चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. अमूमन बेस्ट की बसों में लगभग 30 लाख लोग रोजाना सवारी करते हैं. पूरे राज्य में बेस्ट के कुल 35 हजार कर्मचारी हैं और तकरीबन 3600 बसें हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, BEST Bus, BEST Bus On Srike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com