विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2022

बेंगलुरू : सरकारी अधिकारी का फर्जी वोटर आईडी बनाने के केस में तीन रेवेन्यू अधिकारी सस्पेंड

रेवेन्यू विभाग (Revenue Department) के तीनों अधिकारियों पर निजी सर्वेयर्स को सरकारी अधिकारी का फर्जी ID कार्ड जारी करने का आरोप है.

बेंगलुरू : सरकारी अधिकारी का फर्जी वोटर आईडी बनाने के केस में तीन रेवेन्यू अधिकारी सस्पेंड
फर्जी वोटर आईडी केस में तीन रेवेन्यू अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. (फाइल फोटो)
बेंगलुरू:

बेंगलुरू महानगर पालिका (Bangalore Metropolitan Municipality) ने निजी सर्वेयर्स को सरकारी अधिकारी का फर्जी ID कार्ड जारी करने का आरोप में तीन रेवेन्यू अधिकारियों को सस्पेंड (Suspend) कर दिया है. कांग्रेस ने गुरुवार को पिछले हफ्ते आरोप लगाए थे कि बेंगलुरू में बीजेपी सरकार ने बड़े पैमाने पर वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़ा कर षड्यंत्र किया है. कांग्रेस का आरोप है कि अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति और इसी तरह उन वोटर्स का नाम इस साजिश के तहत हटाना था जो बीजेपी को वोट नहीं देते थे.

इसके लिए बीजेपी ने सर्वे करवाया था. बाद में सरकारी अधिकारियों के फर्जी पहचान पत्र बनवाए गए और जीवित लोगों को मृत घोषित कर उनका नाम सूची से हटा दिया गया. इस साजिश में महानगर पालिका बराबर की षड्यंत्रकारी है. 

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी सरकार पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि मामला एक एनजीओ का है जिसने सर्वे किया उसके और नगरपालिका के बीच है. ऐसे में सरकार को बेवजह बदनाम किया जा रहा है. पुलिस ने मामला सामने आने के बाद एनजीओ के संस्थापक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें : 

दिल्‍ली दंगों पर केजरीवाल एक लफ्ज नहीं बोले : BJP पर भी भड़के हारून युसूफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News In Hindi, Revenue Officers, Fake ID Card, Fake Voter ID Cards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com