विज्ञापन

व्‍हॉट्सऐप पर अश्‍लील वीड‍ियो... मैसेज कर कमरे पर बुलाता था क्‍लासमेट, युवती ने उठाया खौफनाक कदम

आत्‍महत्‍या से पहले युवती ने एक नोट छोड़ा है, ज‍िसमें उसने बताया क‍ि कॉलेज के द‍िनों में उसके साथ पढ़ने वाला युवक व्‍हॉट्सऐप पर फोटोज और वीड‍ियो भेजकर परेशान और ब्‍लैकमेल कर रहा था.

व्‍हॉट्सऐप पर अश्‍लील वीड‍ियो... मैसेज कर कमरे पर बुलाता था क्‍लासमेट, युवती ने उठाया खौफनाक कदम
  • युवती नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आई थी और एक ज्‍वेलरी शॉप में काम कर रही थी.
  • सुसाइड नोट में पुराने क्लासमेट पर लगाया आरोप.
  • पुल‍िस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

बेंगलुरु में 22 साल की युवती ने पुराने क्लासमेट की कथित प्रताड़ना से तंग आकर झील में कूदकर जान दे दी. युवती नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आई थी और एक ज्‍वेलरी शॉप में काम कर रही थी. आत्‍महत्‍या से पहले युवती ने एक नोट छोड़ा है, ज‍िसमें उसने बताया क‍ि कॉलेज के द‍िनों में उसके साथ पढ़ने वाला युवक व्‍हॉट्सऐप पर फोटोज और वीड‍ियो भेजकर परेशान और ब्‍लैकमेल कर रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है. 

युवती शिवमोग्गा की रहने वाली थी. नौकरी की तलाश में वह बेंगलुरु आई थी और फ‍िलहाल एक ज्‍वेलरी शॉप में काम कर रही थी. युवती ने एचएसआर लेआउट के पास स्थित अगारा झील में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. पुल‍िस ने शव बरामद कर युवती की पहचान की. उसके पास से एक सुसाइड नोट म‍िला, ज‍िसमें पुराने क्‍लासमेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे. 

बार-बार मैसेज कर कमरे पर बुलाता था युवक 

सुसाइड नोट में युवती ने आरोप लगाया गया क‍ि अभिषेक उसे व्‍हॉट्सऐप पर वीडियो और तस्वीरें भेजकर परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था. उसने यह भी आरोप लगाया कि वह उसे बार-बार मैसेज करके अपने कमरे में बुलाता था. नोट में युवती ने ये भी ल‍िखा है काफी द‍िनों से वह यह प्रताड़ना सह रही थी, लेक‍िन हाल ही में यह प्रताड़ना बढ़ गई थी. परेशान होकर उसने यह कदम उठा ल‍िया. एचएसआर लेआउट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है. 


यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में पिता और 4 साल के बेटे की मौत, पत्नी पर हत्या का केस, अफेयर के आरोप के बाद जांच तेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengluru, Bengluru Crime News, Harrasment, Bengaluru Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com