- बेंगलुरु में एक बाइक चालक सिर पर अचानक पेड़ की टहनी गिरने से बेहोश हो गया
- बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर ने कहा वह कोमा में है
- स्थानीय लोगों की मदद से सतीश को मणिपाल अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया
बिना हेलमेट वाहन चलाना कितना घातक हो सकता है ये बेंगलुरु की घटना को देखकर समझना मुश्किल नहीं है. एक शख्स बिना हेलमेट पहने बाइक से तेज रफ्तार में चला जा रहा था. अचानक सूखे पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर गिरी. लकड़ी सिर पर लगते ही बाइक समेत वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और कोमा में चला गया. एइस घटना से एक पल में उसकी पूरी दुनिया बदल गई. वह काम पर जा रहा था लेकिन चोट लगने से अस्पताल पहुंच गया.
पेड़ की टहनी गिरने से कोमा में बाइकर
राहगीर दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन वह बेहोश था. उसे आननफानन में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने बताया कि वह कोमा में चला गया है. अगर बाइकर ने हेलमेट लगाया होता तो शायद वह सिर पर गंभीर चोट से बच सकता था.
चलती बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, 52 वर्षीय व्यक्ति कोमा में
— NDTV India (@ndtvindia) June 27, 2026
बेंगलुरु के राजाजीनगर में राम मंदिर रोड पर चलती बाइक पर अचानक पेड़ की सूखी डाल गिरने से 52 वर्षीय सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है. #Bengaluru pic.twitter.com/T7FCwb1nc5
बेहोश होकर जमीन पर गिरा बाइकर
दिल दहलादेने वाली ये घटना बेंगलुरु के राजाजीनगर के राम मंदिर रोड पर घटी. जहां एक बाइकर पर सूखे पेड़ की टहनी गिर गई. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह कोमा में चला गया. चौंकाने वाली घटना CCTV में कैद हो गई. पीड़ित की पहचान 52 साल के सतीश के रूप में हुई है. वह काम पर जा रहे थे तभी अचानक एक टहनी टूटकर उसके सिर पर गिरी.

कोमा से ठीक हो रहा शख्स
लकड़ी गिरते ही उनका टू-व्हीलर से नियंत्रण हटा और वह सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोग तुरंत उनको पास के अस्पताल ले गए. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल, यशवंतपुर ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी इमरजेंसी सर्जरी की और बताया कि वह शुरू में कोमा में चले गए थे लेकिन अब ठीक हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें-भूखे हैं, घर नहीं, आमदनी भी खत्म... दिल्ली के यमुना बाजार बुलडोजर एक्शन में उजड़े परिवारों का दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं