कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर के बेट्टानागेरे गांव में एक महिला ने पति की मौत के बाद आत्महत्या कर ली. महिला के पति बी राज गीजर की गैस लीक होने से नहाते समय बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मीना का शव फंदे से लटका पाया. पुलिस ने दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है.