कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक आदमी ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका के चेहरे पर तेजाब फेककर उसे घायल कर दिया. महिला की सि्रफ इतनी गलती थी कि उसने शादी करने से मना कर दिया था, जिससे गुस्से प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस के अनुसार अहमद (36) नाम के शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका(32) के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन प्रेमिका ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद गुस्साए प्रेमी ने महिला के चेहरे पर एसिड फेंक दिया. महिला तलाकशुदा और तीन बच्चों की मां है. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार भी हो गया खबर लिखे जाने चतक पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी थी. पुलिस दावा कर रही है कि वो जल्द ही आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लेगी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
ये भी पढ़ें: नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत, राज्यसभा में नहीं कर पाएंगे वोट
वारदात बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन इलाके की है. पीड़िता 32 साल की है. एसिड फेंकने वाला शख्स उसका प्रेमी अहमद उसके तलाक के बाद लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था. पीड़िता ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है, उसके तीन बच्चे हैं. वहीं, प्रेमी भी शादीशुदा है, लेकिन वो उसे अब दूसरी पत्नी बनाना चाहता था. लेकिन जब मैंने ये प्रस्ताव नामंजूर कर दिया, तो उसने चेहरे पर एसिड फेंक दिया.
पीड़िता की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई
बेंगलुरु साउथ के डीसीपी हरीश पांडे ने कहा कि आरोपित अहमद को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. पीड़िता की हालत अब बेहतर है और उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की आंखों की रोशनी में थोड़ी सी दिक्कत है, लेकिन जल्द ही वो ठीक हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: देश की पहली स्टील कचरे से बनी सड़क का नीति आयोग के सदस्य ने किया निरीक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं