विज्ञापन

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मैनेजर, डिप्टी मैनेजर को क्यों मारी गोली? सामने आई ये कहानी

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक प्लांट में एक हमलावर ने घुसकर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मैनेजर, डिप्टी मैनेजर को क्यों मारी गोली? सामने आई ये कहानी
HPCL के प्लांट में घुसकर हमलावर ने दो अधिकारियों की हत्या कर दी.
बदायूं:

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के इथेनॉल प्लांट में घुसकर वहां के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह प्लांट जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सेजनी गांव में है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पहले इसी प्लांट में काम करता था, जिसे खराब काम करने के कारण निकाल दिया गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

हत्या की क्या हो सकती है वजह?

डीएम अवनीश राय ने बताया कि प्लांट के मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि इस वारदात को आरोपी अजय अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू ने अंजाम दिया है, जो पहले इथेनॉल प्लांट में डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम करता था.

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के बताया कि मैनेजर गुप्ता ने हाल ही में कुछ कर्मचारियों की छटनी की थी और उन डिस्ट्रिब्यूटर्स को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था, जिनका काम संतोषजनक नहीं था. हटाए गए लोगों में आरोपी भी शामिल था.

Latest and Breaking News on NDTV

कई बार पहले भी धमकी दे चुका था आरोपी

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पहले भी कई बार गुप्ता को धमकियां दी थीं. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने एक बार गुप्ता की कार पर हमला किया था. इसे लेकर गुप्ता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. बाद में उसके खिलाफ दातागंज थाने में मामला दर्ज किया गया था.

घटना के बाद उठे कई सवाल

आरोपी अजय प्रताप सिंह गुरुवार दोपहर करीब दो बजे प्लांट में पहुंचा और उसने कथित तौर पर मैनेजर गुप्ता पर गोली चला दी. जब डिप्टी मैनेजर मिश्रा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसने उन पर भी गोली चला दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद इस बात पर सवाल उठाए गए हैं कि आरोपी हथियार के साथ हाई सिक्योरिटी वाले प्लांट में खैसे आ गया? और बगैर सिक्योरिटी चेकिंग के मैनेजर के ऑफिस तक पहुंचने में कैसे कामयाब रहा?

एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badaun, Badaun Murder, HPCL ( Hindustan Petroleum Corporation Ltd ), HPCL Manager Shot Dead, Badaun Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com