विज्ञापन

कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा

बीजेपी सरकार बनने के बाद से पश्चिम बंगाल में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू कर दिया गया है. साथ ही स्थानीय स्तर पर भी कई बदलाव किए जा रहे हैं.

कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा
शुभेंदु सरकार की बंगाल की अस्मिता को लेकर बहुत सजग दिख रहे हैं.
  • कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड कर दिया है
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु सरकार ने इसे ऐतिहासिक गलती सुधारने वाला फैसला बताया है
  • सुहरावर्दी पर राजनीतिक फायदा उठाने के लिए मासूम नागरिकों के नरसंहार की साजिश रचने का आरोप है

कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर अब गोपाल मुखर्जी रोड कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु सरकार ने एक्स पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने लिखा है कि अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल असली नायकों को याद करे, गलतियों को सुधारे और उन्हें सम्मान दे.

शुभेंदु अधिकारी ने लिखा, 'मैं 'पश्चिम बंगाल दिवस' के खास मौके पर कल कोलकाता नगर निगम द्वारा लिए गए उस ऐतिहासिक फैसले की तारीफ करता हूं, जो एक ऐतिहासिक गलती को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा. अब सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड कर दिया जाएगा. दशकों तक हमारे शहर की एक मुख्य सड़क का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर था, जिसने सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए मासूम नागरिकों के नरसंहार की साजिश रची और सरकारी ताकत का हथियार की तरह गलत इस्तेमाल किया. अब इसका नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी के नाम पर रखा जा रहा है—वे निडर व्यक्ति जिन्होंने हजारों मासूमों की जान बचाने के लिए मुख्य रक्षक की भूमिका निभाई थी. इस तरह, एक सच्चे रक्षक और बचाने वाले को सम्मान देकर ऐतिहासिक न्याय बहाल किया जाएगा. अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल असली नायकों को याद करे, गलतियों को सुधारे और उन्हें सम्मान दे."

पश्चिम बंगाल सरकार के कुछ बड़े फैसले

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद से कई बड़े फैसले लिए गए हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की गई है. पश्चिम बंगाल सरकार पुलिस में महिलाओं के लिए दो खास रिजर्व फोर्स शुरू करने जा रही है. इन बटालियनों का नाम बंगाल की महिला स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया है. एक बटालियन का नाम मतांगिनी हाजरा और दूसरी का नाम रानी शिरोमणि बटालियन रखने की घोषणा की गई है. पीएम आयुष्मान योजना भी लागू कर दिया गया है. इस तरह से अब केंद्र की सभी योजनाएं पश्चिम बंगाल में भी लागू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें-

बंगाल सरकार महिलाओं के लिए दो खास रिज़र्व फोर्स शुरू करेगी, मतांगिनी हाजरा और रानी राशमोनी बटालियन होंगे नाम

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर, NDTV इंडिया
पत्रकारिता में तीन दशक का अनुभव. राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़. BJP, संसद, सरकार से जुड़े विषयों पर पैनी नज़र. BBC वर्ल्ड सर्विस, आ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bangal, Shubhendu Adhikari, Kolkata Municipal Corporation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com