विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार थमा, 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए होगी वेटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. अब 29 अप्रैल को दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान होगा.

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार थमा, 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए होगी वेटिंग
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे से थमा प्रचार
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, आज प्रचार का अंतिम दिन है.
  • उत्तर 24 परगना के जगद्दल पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई.
  • झड़प में बमबारी और गोलीबारी हुई, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के एक जवान को गोली लगी है.
उत्तर 24 परगना:

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार थम गया है. राज्य में पहले चरण में बंपर वोटिंग हो चुकी है. अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. इस चुनाव में बीजेपी और टीएमसी ने पूरी ताकत झौंक दी. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक ने बीजेपी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ रैलियां कीं. वहीं टीएमसी की ओर से सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कई रैलियों को संबोधित किया. इस बीच राज्य से चुनावी हिंसा की घटनाएं भी लगातार आ रही है. ताजा मामला उत्तर 24 परगना से सामने आया है. जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. यह झड़प पुलिस और CISF जवानों की मौजूदगी में हुई. बीजेपी नेता का दावा है कि इस झड़प में बमबारी और गोलीबारी भी हुई. जिसमें CISF के जवान को भी गोली लगी है. 

नॉर्थ 24 परगना में थाने के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर 24 परगना के जगद्दल पुलिस स्टेशन के बाहर तृणमूल और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. बीजेपी ने TMC के 'गुंडों' पर BJP उम्मीदवारों पर हमला करने का आरोप. बताया गया कि जगद्दल विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया विवादित टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए जगद्दल पुलिस स्टेशन गए थे.

CISF जवान पवन सिंह को लगी गोली, इलाज जारी

BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह और उनके बेटे, जो खुद भी एक उम्मीदवार हैं, उनके साथ थे. पुलिस स्टेशन के सामने TMC और BJP समर्थकों (अर्जुन सिंह सहित) के बीच आपस में झड़प हो गई. आरोप है कि इस दौरान बम फेंके गए और गोलीबारी भी हुई.  CISF के एक जवान पवन सिंह को गोली लगी है; उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.

24 परगना में थाने के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प का वीडियो


भाजपा नेता ने घटना पर क्या कुछ कहा?

भाटपारा से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने कहा, "यह मामला कल शुरू हुआ. हम एक बैठक कर रहे थे, तभी टीएमसी के कुछ लोग आए. वार्ड 17 के काउंसलर मनोज पांडे अपने आदमियों के साथ आए और हंगामा करने लगे. उसके बाद, हम IC (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) के पास गए और शिकायत की... शिकायत के बाद, उन्होंने कहा कि वे एक्शन लेंगे. 

पत्थरबाजी हुई, बम फेंके गए, गोलियां भी चली

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन आज, जब हम PM मोदी के स्वागत के लिए उनकी फोटो लगा रहे थे, तो उन्होंने हमें परेशान करना शुरू कर दिया, और फिर उन्होंने पुलिस स्टेशन पर बहस करने लगे... मामला सुलझाने और घर जाने के बाद, हमने देखा कि पहले पत्थर फेंके गए. फिर बम भी फेंके... उसके बाद फायरिंग होने लगी. CISF के एक जवान के बाएं पैर में गोली लग गई..."

यह भी पढ़ें - बंगाल: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले 100 जिंदा बम बरामद, TMC कार्यकर्ता के घर के पीछे बगीचे में था रखा

यह भी पढ़ें - बंगाल चुनाव में क्‍यों बदले ममता बनर्ती को लेकर राहुल गांधी के सुर, क्‍या है कांग्रेस की रणनीति?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Elections, Bengal Assembly Elections, Bengal Assembly Elections 2026, Clashes Between BJP And TMC Workers, North 24 Parganas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com