विज्ञापन

कोलकाता से मुर्शिदाबाद तक ED की रेड, 'सोना पप्पू' ने उगले कई राज तो नप गए पुलिस अफसर!

ED Raid in Kolkata: पश्चिम बंगाल में ED ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. मुख्य आरोपी 'सोना पप्पू' से कस्टडी में पूछताछ के बाद कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट और मुर्शिदाबाद के कांदी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

कोलकाता से मुर्शिदाबाद तक ED की रेड, 'सोना पप्पू' ने उगले कई राज तो नप गए पुलिस अफसर!
कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट होटल में ED की छापेमारी जारी है.
NDTV Reporter

ED Raid Today Bengal: पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) एक बार फिर पूरी तरह एक्शन में नजर आ रही है. कोलकाता समेत राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह ठीक 7 बजे से ही ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी का बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है. यह पूरी कार्रवाई बहुचर्चित सोना पप्पू जमीन धोखाधड़ी मामले (Sona Pappu Land Fraud Case) से जुड़ी हुई है.

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोना पप्पू को कस्टडी में लेकर की गई पूछताछ में पैसों के लेन-देन से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे. इसी जानकारी के आधार पर जांच एजेंसी आज सुबह से ही अलग-अलग ठिकानों पर पहुंच गई है.

कोलकाता के होटलों से लेकर कई ठिकानों पर तलाशी

ईडी की टीमें इस समय कोलकाता के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट पर स्थित एक होटल और कोलकाता के ही काबा इलाके के एक ठिकाने के साथ-साथ कुछ दूसरी जगहों पर भी जांच अधिकारियों की कार्रवाई जारी है. ईडी सूत्रों का कहना है कि आरोपी सोना पप्पू से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कई संस्थाओं और संगठनों के जरिए काले धन को सफेद करने का काम किया गया था. सिर्फ इतना ही नहीं, यह अवैध पैसा कई प्रभावशाली लोगों तक भी पहुंचा था, जिनकी कड़ियां अब जांच एजेंसी जोड़ने में जुटी है.

मुर्शिदाबाद में पुलिस अफसर के घर पहुंची ED

कोलकाता में चल रही इस छापेमारी की आंच मुर्शिदाबाद जिले तक भी पहुंच गई है. ईडी के अधिकारी मुर्शिदाबाद के कांदी इलाके में स्थित कोलकाता पुलिस के गिरफ्तार अधिकारी शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर पहुंचे हैं, जहां उनके घर की सघन तलाशी ली जा रही है. आपको बता दें कि शांतनु सिन्हा बिस्वास को इसी मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब कस्टडी में आरोपियों से मिले इनपुट्स के आधार पर आज सुबह से ही बंगाल के इन अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और ट्रांजैक्शन की कड़ियों को खंगालने का काम तेजी से किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- सोना पप्पू केस : कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के 'सिंडिकेट राज' से हटेगा पर्दा

लेखक के बारे में
img
पुलकित मित्तल
Senior Sub Edtior
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Raid, ED Raid In Kolkata, Sona Pappu Bengal, Sona Pappu Land Fraud Case, Shantanu Sinha Biswas, ED Raid Today Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com