पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (Bengal Governor CV Ananda Bose) ने बुधवार को पहली बार राज्य विधानसभा को संबोधित किया. राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही बीजेपी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. बीजेपी विधायक राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा से वॉक आउट कर गए.
पश्चिम बंगाल का बजट अगले हफ्ते पेश होने वाला है. इसलिए राज्यपाल बुधवार को सदन को संबोधित कर रहे थे. संबोधन शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद बीजेपी विधायकों ने विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के नेतृत्व में सदन में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. बीजेपी विधायकों ने राज्यपाल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया. विधायकों का आरोप है कि राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा तैयार भाषण को पढ़ रहे हैं, जिसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यह राज्य की सबसे भ्रष्ट सरकार है. हमने सदन से वॉकआउट किया, क्योंकि राज्यपाल के संबोधन में भ्रष्टाचार के मामलों और टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का कोई जिक्र नहीं था.' टीएमसी के चीफ व्हिप निर्मल घोष ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रही है.
बता दें कि जब राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट है, तो कथित तौर पर एक बीजेपी विधायक ने राज्यपाल के भाषण की कॉपी फाड़ी.
ममता सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री फिरहाद हाकिम ने संवाददाताओं से कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. भारत के राष्ट्रपति, राज्यपाल, न्यायाधीश - वे संवैधानिक पद हैं. हम उनके खिलाफ नारे नहीं लगा सकते. यह असंवैधानिक है." उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से, विपक्ष के नेता और विपक्ष को यह नहीं पता कि संवैधानिक क्या है. वे सभी गुंडे हैं."
वहीं, शुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'हमने विरोध तब किया जब राज्यपाल ने यह कहना शुरू किया कि राज्य में कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण है. राज्यपाल की इस बात को स्वीकार करना संभव नहीं है. जिस तरह से राज्यपाल केंद्र सरकार के खिलाफ पढ़ रहे थे, हमने उसका विरोध किया. राज्यपाल को भाषण पढ़ने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी.'
उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि राज्यपाल उचित कदम उठाएंगे, क्योंकि वह गुमराह हैं. धर्मनिरपेक्षता के नाम पर, सीएम ममता बनर्जी) रोहिंग्याओं की रक्षा कर रही हैं, जबकि अमित शाह रोहिंग्याओं के खिलाफ लड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-
TMC में खुद के लाभ के लिए काम करने वालों का कोई भविष्य नहीं है : अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल : विधायक कांजीलाल टीएमसी में शामिल, पाला बदलने वाले छठे भाजपा विधायक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं