पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल रविवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए. यह जानकारी टीएमसी ने एक बयान में दी है. कांजीलाल ने भाजपा छोड़कर टीएमसी का दामन ऐसे समय थामा है जब राज्य में इस वर्ष पंचायत चुनाव होने हैं. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य के उत्तरी हिस्से में अलीपुरद्वार के विधायक कांजीलाल को पार्टी का झंडा सौंपा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांजीलाल के भाजपा छोड़ने और एक ‘‘भ्रष्ट'' संगठन में शामिल होने का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘बंगाल में भाजपा के एक और विधायक को सच्चाई का एहसास हुआ कि भाजपा का लोगों की सेवा करने का कोई इरादा नहीं है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वह 2021 के चुनाव के बाद पाला बदलने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा के छठे भाजपा सदस्य हैं, जिसके बाद टीएमसी राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी थी. हालांकि, उनमें से किसी ने भी विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया.
टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अभिषेक बनर्जी, कांजीलाल को पार्टी का दुपट्टा और झंडा सौंपते हुए दिख रहे हैं. टीएमसी ने दावा किया कि ‘‘भाजपा की जनविरोधी नीतियां और नफरत से भरे एजेंडे'' ने उन्हें (कांजीलाल को) राज्य की सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर किया.
कांजीलाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में उत्तर बंगाल के विकास के लिए बहुत कम काम किया है.''
टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कांजीलाल का पार्टी में स्वागत करते हुए दावा किया कि कई अन्य विधायक पार्टी में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमारे नेता अभिषेक बनर्जी अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे और गुणदोष के आधार पर हर मामले की पड़ताल करेंगे.''
भाजपा प्रवक्ता भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भाजपा जैसी बड़ी पार्टी से एक या दो विधायकों के पार्टी छोड़कर टीएमसी जैसी पार्टी में शामिल होने का कोई असर नहीं होगा.''
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मांग की कि कांजीलाल ‘‘विधानसभा के अंदर यह स्वीकार करें कि वह टीएमसी में शामिल हो गए हैं और भाजपा छोड़ दी है. आइए इसमें अध्यक्ष को भी शामिल करें.''
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि विधायक ने अलीपुरद्वार की जनता के साथ धोखा किया है.
अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि टीएमसी अपने दरवाजे आधे खुले रखे हुए हैं क्योंकि बड़ी संख्या में भाजपा विधायक उसके पास आने के लिए तैयार हैं, लेकिन ‘‘हम इस तरह के किसी भी प्रवेश को विनियमित करेंगे.''
इससे पहले, उत्तर बंगाल के दो अन्य भाजपा विधायकों - रायगंज के कृष्णा कल्याणी और कालियागंज के सौमेन रॉय अलग-अलग समय में टीएमसी में शामिल हुए थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय सहित राज्य के दक्षिणी हिस्से से भाजपा के तीन अन्य विधायकों ने भी पाला बदल लिया.
लोकसभा सदस्य एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भी टीएमसी में शामिल हो गए थे.
ये भी पढ़ें :
* पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट में TMC के 2 कार्यकर्ताओं की मौत, SP पर गिरी गाज
* TMC में खुद के लाभ के लिए काम करने वालों का कोई भविष्य नहीं है : अभिषेक बनर्जी
* पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है केंद्र : अभिषेक बनर्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं