देश में आज बसंत पंचमी (Basant Panchami 2021) और सरस्वती पूजा (Saraswati Puja 2021) मनाई जा रही है. इस अवसर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है. राष्ट्रपति ने कहा, "बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि बसंत का आगमन सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे." वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.''
बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने ट्वीट में लिखा, "बसंत पंचमी की आप सभी को शुभकामनाएं."
बसंत पंचमी की आप सभी को शुभकामनाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 16, 2021
प्रियंका गांधी ने कहा, "बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं. आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं. ज्ञान की देवी मां सरस्वती सबका कल्याण करें. आप सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएं."
बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी माँ सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 16, 2021
ज्ञान की देवी माँ सरस्वती सबका कल्याण करें। आप सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ
हर वर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को शिक्षा की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है. इस दिन को बसंत पचंमी के नाम से भी जाना जाता है. बसंत पंचमी के त्योहार के साथ ही बसंत के मौसम की शुरुआत होती है.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं