लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले (Supriya Sule) को एक बार फिर बारामती लोकसभा सीट (Baramati Lok Sabha Seat) से चुनाव मैदान में उतारा गया है. यहां उन्हें अपनी भाभी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) से चुनावी जंग लड़नी पड़ेगी. उम्मीदवारी की घोषणा के बाद सुप्रिया सुले ने कहा, "चौथी बार मौका देने के लिए पार्टी को शुक्रिया और जनता को भी धन्यवाद... मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है, मेरी लड़ाई बीजेपी से है और जो नीति वो बना रहे हैं उसके खिलाफ है. ये लड़ाई विचारधारा के खिलाफ है, किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं."
उन्होंने कहा, "मुझे योग्यता के आधार पर और मेरे काम के आधार पर वोट दें, अभी तक मुझ पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है. बीजेपी यहां बारामती आई और कहा कि वे शरद पवार को हराना चाहते थे और उन्होंने हमारे परिवार को तोड़ दिया... परिवार के एक सदस्य के खिलाफ परिवार के दूसरे सदस्य को टिकट दिया... वह मेरे लिए मां की तरह हैं."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बारामती की लड़ाई शरद पवार को 'खत्म' करने की चाल: सुप्रिया सुले
सुप्रिया सुले ने रविवार को दावा किया कि बारामती निर्वाचन क्षेत्र में उनके और उनकी भाभी सुनेत्रा पवार के बीच लड़ाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार को राजनीतिक रूप से समाप्त करने की भारतीय जनता पार्टी की साजिश है. सुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अंत:-पारिवारिक द्वंद्व सुनेत्रा पवार के प्रति उनके सम्मान को कम नहीं करेगा, क्योंकि वह (सुनेत्रा) उनके ‘बड़े भाई की पत्नी और मां की तरह' हैं.
बारामती एक हाई-प्रोफाइल चुनावी संघर्ष के लिए तैयार
तीन बार की सांसद सुले के खिलाफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के चुनावी अखाड़े में उतरने के बाद शरद पवार का गृह क्षेत्र बारामती एक हाई-प्रोफाइल चुनावी संघर्ष के लिए तैयार है. ‘पवार-बनाम-पवार' का संघर्ष पिछले साल मूल राकांपा में हुए विभाजन का नतीजा है. अजित पवार पिछले वर्ष अपने वफादार विधायकों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ चले गए थे.
"वो मेरी मां के समान..."
सुले ने कहा कि सुनेत्रा पवार उनके बड़े भाई की पत्नी हैं और बड़ी भाभी को मां के समान माना जाता है. उन्होंने कहा, "इसलिए यह चाल (सुनेत्रा को सुले के खिलाफ उतारने की) पवार परिवार और महाराष्ट्र के खिलाफ है. भाजपा पवार साहब को (राजनीतिक तौर पर) समाप्त करना चाहती है. यह मैं नहीं कह रही, (बल्कि) भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बारामती का दौरा करने के बाद ऐसी टिप्पणी की थी." सुले (54) ने दावा किया कि सुनेत्रा पवार (60) को नामांकित करने का कदम दर्शाता है कि ऐसा विकास के लिए नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, "यह केवल पवार साहब को खत्म करने की लड़ाई है."
बारामती में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा और मतों की गिनती 4 जून को होगी.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं