विज्ञापन

बैंक लॉकर से असली गहने चुकाकर नकली रख दिए, कर्मचारी ने 40 लाख के गोल्ड पर ऐसे किया हाथ साफ

बैंक लॉकर से सोना चोरी होने और नकली सोना बदलने की पूरी घटना ने बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सिटी 'A' डिवीजन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बैंक लॉकर से असली गहने चुकाकर नकली रख दिए, कर्मचारी ने 40 लाख के गोल्ड पर ऐसे किया हाथ साफ
जामनगर की बैंक से सोना चोरी का मामला सामने आया है. (AI इमेज)
  • गुजरात के जामनगर में इंडियन बैंक की शाखा से गोल्ड लोन के लिए रखे गए असली सोने चोरी हो गए
  • बैंक कर्मचारीने वॉल्ट की चाबी लेकर 342.1 ग्राम असली सोने के गहने चुकार नकली गहने रख दिए
  • चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 39 लाख 48 हजार रुपये बताई जा रही है, जिसे उसने एक विक्रेता को बेच दिया
अहमदाबाद:

घरों में सोना रखना सुरक्षित नहीं माना जाता, इसीलिए लोग बैंकों पर भरोसा करते हैं. लेकिन सोचिए क्या हो जब आपका सोना बैंक से ही चोरी हो जाए. ऐसा ही चौंकाने वाला एक मामले गुजरात के जाम नगर से सामने आया है. सोना साफ करने के बहाने असली सोना बदलने की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन बैंक के अंदर से सोना चोरी की घटना चौंकाने वाली है. 

लोन के लिए गिरवी रखा गया सोना चुराया

 जिस लाखों रुपये के असली सोने को ग्राहकों ने गोल्ड लोन के लिए भरोसे के साथ बैंक में जमा किया था, उसे बैंक के ही कर्मचारी ने निकाल लिया. इतना ही नहीं, असली सोने की ज्वेलरी की जगह डुप्लीकेट ज्वेलरी रख दी.  39.48 लाख रुपये से ज़्यादा की कीमत के कुल 342.1 ग्राम सोना चोरी कर लिया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब पता लगा रही है कि बैंक के लॉकर से सोना बदलने का यह खेल कब से चल रहा था और क्या इससे पहले भी किसी ग्राहक का सोना इस तरह से चोरी हुआ है?

बैंक कर्मी ने चुराया लाखों का सोना

घटना जामनगर के रणजीतसागर इलाके में मौजूद इंडियन बैंक की है. ब्रांच में गोल्ड लोन कस्टमर्स के असली सोने के गहने वॉल्ट में सुरक्षित रखे गए थे. इस सोने की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक के सिस्टम पर थी. बैंक में चपरासी और क्लर्क का काम करने वाले हसमुखभाई पारिया के हाथ किसी तरह से वॉल्ट की चाबी लग गई. आरोप है कि 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच ब्रांच मैनेजर के चैंबर के बॉक्स से चाबी हासिल कर उसने वॉल्ट का ताला खोलकर अलग-अलग गोल्ड लोन कस्टमर्स के कुल 342.1 ग्राम असली सोने के गहने निकालकर उनकी जगह डुप्लीकेट सोने के गहने रख दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

असली सोने के गहने निकालकर रखे नकली गहने

कस्टमर्स को पता चले बिना ही असली सोने की जगह नकली सोना बैंक के लॉकर में रख दिया गया. शिकायत के मुताबिक, चोरी हुए सोने की कीमत 39 लाख 48 हजार 912 रुपये है. आरोप है कि ये असली सोने के गहने बाद में विजयभाई वगोरा को बेचने के लिए दिए गए थे.

बैंक लॉकर से सोना चोरी होने और नकली सोना बदलने की पूरी घटना ने बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सिटी 'A' डिवीजन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. D-स्टाफ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विजयभाई वगोरा को चोरी का सोना बेचने जाते हुए पकड़ लिया. बैंक कर्मचारी हसमुखभाई पारिया को भी हिरासत में लिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल

 पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि सोना किसे बेचा जाना था, पहले कितना सोना निकाला गया था और क्या इस चोरी में कोई और व्यक्ति भी शामिल है. खासकर, क्या आरोपियों ने पहले भी गोल्ड लोन कस्टमर्स के असली सोने के गहने निकालकर उनकी जगह नकली गहने रखे हैं, यह पुलिस के लिए जांच का एक अहम पॉइंट बन गया है. यह भी जांच की जा रही है कि चोरी का सोना दूसरे गोल्ड डीलर्स या बिचौलियों तक पहुंचा है या नहीं. पुलिस बैंक के अंदर से चाबी मिलने से लेकर सोना निकालने, नकली गहने रखने और चोरी का सोना बेचने तक की पूरी चेन को जोड़ने के लिए पूरी जांच कर रही है.

ये Video भी देखें दुकान के काउंटर पर चढ़कर चुराया सोने का हार, 'बुर्का गैंग' की चोरी का लाइव वीडियो| TOP NEWS

इनपुट- दिव्येश वायडा

ये भी पढ़ें-ढाबे में बर्तन धोने वाले लड़के ने खड़ा किया करोड़ों का 'रामेश्वरम कैफे', जब टूटा तो पत्नी बन गई ढाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Jamnagar News, Gold Stolen, Gold Stolen From Locker, Gold News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com