दिल्ली में एक और बांग्लादेशी अवैध रूप से रहता हुआ पाया गया है. इसे दिल्ली के पालम विहार इलाके से पकड़ा गया है. बांग्लादेशी की पहचान शहीदुल इस्लाम के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, शहीदुल इस्लाम पिछले 3 साल से दिल्ली में रह रहा था, उसके पास भारत में रहने के लिए कोई भी वैध दस्तावेज नहीं हैं. उसके पास कुछ बांग्लादेशी दस्तावेजों की फोटो कॉपी बरामद हुई है. शहीदुल इस्लाम पालम विहार के मंगलापुरी में किराए का कमरा खोज रहा था, इस दौरान उसे पकड़ा गया. बता दें कि देशभर में इन दिनों बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है.
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया. इनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, 'हमने उन्हें एक जनवरी को वापस भेज दिया. यह दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा था.' उन्होंने कहा कि टीम ने जिले में अनधिकृत कॉलोनियों, झुग्गियों और श्रमिक शिविरों में अभियान चलाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस की छापेमारी के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान मोहम्मद शाहिद (53), नजरुल शेख (50), उनकी 25 वर्षीय पत्नी और उनके दो बच्चों के रूप में हुई. ये सभी बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान, व्यक्तियों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की और उनके पास बांग्लादेशी नागरिकता के दस्तावेज और मोबाइल नंबर पाए गए.
ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश की मदद से भारत में हमला करना चाहते हैं पाक आतंकी, दिल्ली और पंजाब निशाने पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं