विज्ञापन

Video: मुंबई के बांद्रा वेस्ट में मेन पाइपलाइन फटने से सड़कों पर आया सैलाब, लाखों लीटर पानी बर्बाद

Bandra West Pipeline Burst: मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लकी होटल जंक्शन पर मुख्य पाइपलाइन फटने से भारी तबाही हुई है. लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के साथ दुकानों में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है. बीएमसी की मरम्मत जारी है, निवासियों को पानी बचाने की सलाह दी गई है.

Video: मुंबई के बांद्रा वेस्ट में मेन पाइपलाइन फटने से सड़कों पर आया सैलाब, लाखों लीटर पानी बर्बाद
  • बांद्रा वेस्ट में मुख्य पीने के पानी की पाइपलाइन अचानक फटने से लाखों लीटर जल सड़क पर फैल गया
  • पानी के तेज बहाव से कई दुकानों और शोरूम में जलभराव हुआ, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा
  • पाइपलाइन फटने के कारण एसवी रोड और लकी जंक्शन के आसपास भीषण ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

BMC Water Department: मायानगरी मुंबई के व्यस्ततम इलाकों में से एक बांद्रा वेस्ट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लकी होटल जंक्शन के पास पीने के पानी की एक मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई. इस बड़े रिसाव के कारण कुछ ही मिनटों में लाखों लीटर शुद्ध पेयजल सड़कों पर बह गया और पूरा इलाका जलमग्न हो गया. पानी का दबाव इतना अधिक था कि सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. अब नगर निगम ने आसपास के इलाकों में जल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. 

दुकानों में घुसा पानी, व्यापारियों में आक्रोश

पाइपलाइन फटने के बाद बहाव इतना तेज था कि पानी आसपास के रिहायशी इलाकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस गया. लकी होटल जंक्शन के पास स्थित कई दुकानों और शोरूम में पानी भर जाने से वहां रखा कीमती सामान खराब हो गया है. स्थानीय व्यापारियों ने शिकायत की है कि पानी के अचानक आने से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. सड़कों पर पानी भरने से पैदल चलने वाले राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

ट्रैफिक की रफ्तार पर लगा ब्रेक

बता दें कि बांद्रा वेस्ट का यह हिस्सा हमेशा वाहनों से भरा रहता है. पाइपलाइन फटने और सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण एसवी रोड और लकी जंक्शन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम लग गया. घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए, जिसके कारण दफ्तर जाने वाले और स्थानीय निवासी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे. मुंबई पुलिस और ट्रैफिक विभाग के जवानों को यातायात सुचारू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: भारतीय जहाज 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर 15 हजार टन LPG लेकर पहुंचा मुंबई

बीएमसी की टीम मौके पर, मरम्मत कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एच-वेस्ट वार्ड के जल विभाग की टीम और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. रिसाव को रोकने के लिए सबसे पहले मुख्य लाइन की आपूर्ति काटी गई, ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके. बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन पुरानी होने या निर्माण कार्य के दौरान दबाव के चलते क्षतिग्रस्त हो सकती है, हालांकि असल कारण की जांच की जा रही है.

निवासियों के लिए चेतावनी और अपील

इस प्रमुख पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण बांद्रा वेस्ट और आसपास के इलाकों में जल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. नगर निगम प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बांद्रा वेस्ट के निवासियों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग बेहद संभलकर करें. मरम्मत कार्य पूरा होने तक इलाके में कम दबाव से पानी आने या पानी की कटौती की संभावना बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: DRI का बड़ा एक्शन: 24 विदेशी महिलाओं को 37 करोड़ के सोने के साथ दबोचा, नैरोबी से चल रहा था तस्करी रैकेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com