बांद्रा वेस्ट में मुख्य पीने के पानी की पाइपलाइन अचानक फटने से लाखों लीटर जल सड़क पर फैल गया पानी के तेज बहाव से कई दुकानों और शोरूम में जलभराव हुआ, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा पाइपलाइन फटने के कारण एसवी रोड और लकी जंक्शन के आसपास भीषण ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया