बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले (Baba Siddiqui Murder Case) में अब तक उनकी सलमान खान से नजदीकी वाला कनेक्शन सामने आ रहा था. माना जा रहा था कि लॉरेंस बिश्नोई ने उनको इसलिए निशाना बनाया क्यों कि वह सलमान खान के करीब थे. लेकिन अब इस मामले में नया एंगल भी सामने आ गया है, पुलिस उस एंगल से भी हत्या की जांच कर रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसआरए (स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी) प्रोजेक्ट के एंगल से भी हत्या की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-पिता के बिना ये चुनाव लड़ना बहुत कठिन: पर्चा भरने से पहले भावुक हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में नया एंगल
क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी के मर्डर के कुछ ही दिन बाद एसआरए अथॉरिटी से बांद्रा में चल रही एसआरए परियोजनाओं के बारे में जानकारी मांगी थी. वहीं अब क्राइम ब्रांच द्वारा मांगी गई जानकारी एसआरए ने पुलिस को मुहैया करा दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने संकेत दिया था कि उनके पिता की हत्या के पीछे एसआरए प्रोजेक्ट को लेकर विवाद हो सकता है.
बेटे जीशान सिद्दीकी का भावुक पोस्ट
बेटे जीशान ने बाबा की हत्या के कुछ दिन बाद अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनके पिता ने वंचितों और उनके घरों की सुरक्षा के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी.
मेरे पिता ने गरीब मासूम लोगों की जान और घरों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। आज मेरा परिवार टूट गया है, लेकिन उनकी मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और निश्चित रूप से इसे व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए!#babasiddhique pic.twitter.com/PewH7eQA42
— zeeshan siddiqi (@ZEESHAN_SDIK) October 17, 202
SRA परियोजना दस्तावेजों की हो रही जांच
इस ट्वीट के बाद क्राइम ब्रांच ने एसआरए अधिकारियों को एक पत्र भेजा था. जिसमें बांद्रा इलाके में चल रही सभी एसआरए परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई थी. एसआरए अधिकारियों ने जवाब दिया, निर्दिष्ट क्षेत्र के भीतर सभी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की और पुलिस अब इन परियोजना दस्तावेजों की जांच कर रही है.
बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह ये तो नहीं?
बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जिशान सिद्दीकी बाबा की हत्या के कुछ महीनों पहले से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में दो झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं, संत ज्ञानेश्वर नगर और भारत नगर के खिलाफ विरोध कर रहे थे, क्यों की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को यह नहीं बताया गया था कि पुनर्विकास के बाद उन्हें कितने साइज का घर मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं