विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2012

हज यात्रियों की लिस्ट में हो रही है हेराफेरी : आजम खान

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खान ने खुलासा किया है कि 170 लोगों के नाम गलत तरीके से हज जाने वालों की लिस्ट में लाए गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: हज जाने वाले यात्रियों की लिस्ट में हेराफेरी के आरोप लगे हैं। यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खान ने खुलासा किया है कि 170 लोगों के नाम गलत तरीके से हज जाने वालों की लिस्ट में लाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 18 तो ऐसे थे जिन्होंने हज जाने के लिए जरूरी फॉर्म भी नहीं भरा था बाकी लोग वेटिंग में थे। आजम खान ने कहा कि कंप्यूटर हैक कर हज की लिस्ट में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ लखनऊ ही नहीं दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में भी हुआ है।

खान से भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के नाम सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हज यात्रा में हुए फर्जीवाड़े में दोषी पाए जाने वाले लोगों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan On Haj Yatra, Haj, Azam Khan, आजम खान, हज यात्रा पर आजम खान, हज यात्रा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com