केंद्र सरकार ने बताया है कि इस साल आठ दिसंबर तक बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की 22 सौ से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं. सरकार का कहना है कि यह आकंड़ा अल्पसंख्यक और मानवाधिकार संगठनों की ओर से दिया गया है. यह जानकारी केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में दी. तेलंगाना के बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने जानना चाहा था कि भारत के पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की कितनी घटनाएं हुई हैं. इसके जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साल 2023 में बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की 303 घटनाएं हुई थीं. विदेश राज्य मंत्री के जवाब के मुताबिक इस साल अक्तूबर तक पाकिस्तान में हिंदुओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की 112 घटनाएं हुई थीं.
बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान को छोड़कर किसी दूसरे पड़ोसी देश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है. विदेश राज्य मंत्री की ओर से पेश किए गए आकंड़ों के मुताबिक बांग्लादेश में 2022 में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की 47, 2023 में 302 और 2024 में आठ दिसंबर तक 2200 घटनाएं दर्ज की गई थीं. यानी कि बांग्लादेश में साल 2023 की तुलना में 2024 में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की घटनाओं में सात गुने से अधिक का उछाल आया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

विदेश राज्य मंत्री ने भारत के एक और पड़ोसी पाकिस्तान में भी हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हुई हिंसा की जानकारी दी है. इसके मुताबिक पाकिस्तान में 2022 में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की 241, 2023 में 103 और 2024 में अक्तूबर तक 112 घटनाएं दर्ज की गई थीं.
हिंदुओं पर अत्याचार को गंभीरता से ले रही है भारत सरकार
केंद्र सरकार का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हुई हिंसा की इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है. सरकार ने अपनी चिंताओं से बांग्लादेश की सरकार को अवगत कराया है. सरकार को उम्मीद है कि बांग्लादेश की सरकार हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी. सरकार ने बताया है कि विदेश सचिव इस साल नौ दिसंबर को बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे.इस दौरान वहां के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया. सरकार ने बताया कि ढाका में स्थित भारतीय हाई कमीशन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात पर नजर रखे हुए है.
सरकार ने बताया है कि सरकार ने कूटनीतिक चैनलों के जरिए पाकिस्तान में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की घटनाओं को उठाया है. सरकार ने पाकिस्तान से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है. सरकार ने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय फोरमों में पाकिस्तान से हिंदुओं के पलायन के मामलों को उठाता रहता है.
शेख हसीना की सरकार का पतन
बांग्लादेश में इस साल अगस्त तक शेख हसीना की सरकार थी. लेकिन युवाओं के हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को अपनी गद्दी से हाथ धोना पड़ा था. वो इस्तीफा देकर भारत आ गई थीं. उसके बाद से ही वो भारत में शरण लिए हुए हैं.
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार सत्ता में आई. लेकिन यह सरकार हिंदुओं पर हिंसा की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हुई है. शेख हसीना की सरकार गिरने के साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में तेजी आ गई थी. वहां की सरकार ने इन हिंसाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले चिन्मय कृष्ण दास को जेल में डाल दिया था. उसके बाद से ही वो जेल में हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में भारत में हर तबके के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर सरकार से इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: युगांडा में अजीब बीमारी 'डिंगा-डिंगा' फैली, मरीज पागलों की तरह करने लगता है डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं