विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2025

अटल कैंटीन की 5 रुपये वाली थाली में जानें क्या-क्या मिल रहा, दिल्ली में 45 जगह खुले ये भोजनालय

Atal Canteen in Delhi: नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल कैंटीन में गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया कराने की शुरुआत की गई है. जानें उस थाली में क्या-क्या मिलेगा.

अटल कैंटीन की 5 रुपये वाली थाली में जानें क्या-क्या मिल रहा, दिल्ली में 45 जगह खुले ये भोजनालय
Atal Canteen Menu
  • दिल्ली में अटलजी की जयंती पर 100 अटल कैंटीन की शुरुआत की गई है, जहां भोजन मात्र 5 रुपये में उपलब्ध
  • अटल कैंटीन में गरीब और कम आय वाले लोगों को दो चपाती, सूखी मिक्स सब्जी, दाल, चावल और अचार परोसा जाता है
  • दिल्ली में अटल कैंटीन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और फिर शाम साढ़े 6 से रात 9 बजे तक खुलती है
नई दिल्ली:

Atal Canteen Newsदेश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में गुरुवार को अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की गई. इसमें 45 अटल कैंटीन अभी चालू हुई हैं, बाकी धीरे-धीरे खोली जाएंगी.कैंटीन में गरीब लोगों को महज 5 रुपये में खाना दिया जा रहा है. दिहाड़ी मजदूर, कामगार और कम आय वाले लोगों को यहां पर सस्ते दाम में भोजन दिया जाता है.इस थाली में दो चपाती, सूखी मिक्स सब्जी, दाल और चावल के साथ अचार भी मिलेगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार लंबे समय से ऐसी अटल कैंटीन बनाने की योजना पर काम चल रहा था. उत्तर प्रदेश में भी ऐसी कैंटीन की शुरुआत पहले ही की गई है. 

Atal Canteen में क्या-क्या 

  • अटल कैंटीन की थाली सिर्फ 5 रुपये में मिलेगी
  • पूरी नई दिल्ली में ऐसी अटल कैंटीन खोलने का प्लान हैं
  • 25 दिसंबर को दिल्ली में 45 ऐसी कैंटीन खोली गई हैं, बाकी जल्द ही खुल जाएंगी
  • अटल कैंटीन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगा. फिर शाम को 6.30 से 9.30 बजे तक मिलेगा
  • हर अटल कैंटीन में 500 लोगों की क्षमता है अभी भोजन के लिए

नरेला में दो-दो कैंटीन खोली गई हैं, जो सेक्टर ए6 और होलांबी कलां में प्लॉट बी में खोली गई हैं बवाना में अटल कैंटीन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर दौलतपुर शाहबाद में खोली गई है. बवाना में दूसरी कैंटीन ए ब्लॉक एसआरएस बवाना में खुली है. बादली मे संजय कैंप में ये अटल कैंटीन खुली है. आदर्श नगर, शालीमार बाग, वजीरपुर, तिमारपुर, शकूर बस्ती, मंगोलपुरी, राजौरी गार्डन, मादीपुर, शकूरबस्ती, मोती नगर, राजिंदर नगर, विकास पुरी, मटियाला, नजफगढ़, पालम, महरौली, आरके पुरम, छतरपुर, संगम विहार, मालवीय नगर, संगम विहार, जंगपुरा, ग्रेटर कैलाश नगर, शाहदरा, रोहतास नगर, शालीमार बाग में अटल कैंटीन योजना के तहत कैंटीन खोली गई है.

delhi atal canteen

delhi atal canteen

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कहां-कहां है 5 रुपये थाली अटल कैंटीन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटलजी की जयंती पर लाजपत नगर में एक अटल कैंटीन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया, इसके लिए रेखा गुप्ता ने दिल्ली गेट से लाजपत नगर की मेट्रो पकड़ी. रेखा गुप्ता ने मेट्रो यात्रियों से बातचीत भी की.रेखा गुप्ता ने कहा, वाजपेयी ने दिल्ली मेट्रो की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई थी, जो राजधानी में बिना ट्रैफिक वाली परिवहन सेवा की रीढ़ बन गई है.

Atal Canteen List 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Canteen Delhi, Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary, Atal Canteen Menu, Atal Canteen Yojana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com