विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2018

प्रखर, दृढ़ और सर्व स्वीकृत नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी : मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने अटलबिहारी वाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रखर, दृढ़ और सर्व स्वीकृत नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी : मोहन भागवत
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो).
  • कहा- वाजपेयी ने सार्वजनिक जीवन में भारतीय मूल्य कायम किए
  • भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को राष्ट्र जीवन में प्रतिष्ठित किया
  • वाजपेयी के निधन से पैदा हुई शून्यता हमेशा बनी रहेगी
नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक ऐसा ‘‘सर्व स्वीकृत नेता’’ करार दिया जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में भारतीय मूल्य कायम किए.

भागवत ने आरएसएस के ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वाजपेयी एक प्रखर दृढ एवं सर्व स्वीकृत नेता और महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को राष्ट्र जीवन में प्रतिष्ठित किया.’’ उन्होंने कहा कि वाजपेयी के निधन से पैदा हुई शून्यता हमेशा बनी रहेगी. भागवत ने कहा, ‘‘दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने में हम राष्ट्र के साथ हैं.’’
  बता दें कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले बीजेपी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को निधन हो गया. वह बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे. 93 वर्षीयवाजपेयी ने गुरुवार शाम 5:05 बजे अंतिम सांस ली. बुधवार को उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Bihari Vajpayee Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com