प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य यहां महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे. पीएम मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर 12 बजे के आसपास पहली रैली को संबोधित करेंगे और दूसरी रैली को गोमती में अपराह्न तीन बजे संबोधित करने की संभावना है.
त्रिपुरा बीजेपी के शीर्ष सूत्र के मुताबिक, पीएम मोदी 13 फरवरी को त्रिपुरा का भी दौरा करेंगे. बीजेपी ने 55 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि शेष पांच सीटों को अपने गठबंधन इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के लिए छोड़ दिया है. वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्रिपुरा की 60 सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होना है. जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है. तीनों राज्यों की मतगणना एक साथ दो मार्च को होगी.
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र का बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को अंतिम रूप देने पर जोर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गुरुवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा था, "जब बीजेपी 'संकल्प पत्र' लाती है, तो यह सिर्फ एक विजन डॉक्यूमेंट नहीं, लोगों के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं